फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officers should ensure cleaning of drainage system before monsoon: Deputy Commissioner

मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम की सफाई सुनिश्चित करें अफसर : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Officers should ensure cleaning of drainage system before monsoon: Deputy Commissioner
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने मानसून के मद्देनजर संबंधित विभागों को जिले में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने जलभराव संभावित क्षेत्रों और जल निकासी से जुड़े संसाधनों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों, सीवर लाइनों और जल निकासी बिंदुओं की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए।उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर निरीक्षण करें और आवश्यक सुधार कार्य तुरंत करवाएं। यदि कहीं जलभराव की समस्या बनी रहती है तो संबंधित विभाग तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यह भी कहा कि आमजन को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क और तैयार रहे। बैठक में एसडीएम हांसी राजेश खोथ, नगर निगम संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला परिषद डिप्टी सीईओ कीर्ति सिरोहीवाल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विमल कुमार बिश्नोई, एक्सईएन शशिकांत, एक्सईएन कंचन वर्मा, एक्सईएन बलकार रेड्डू, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ सुभाष चंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed