फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Offer from Iraq came to CDLU, want to do research together

सीडीएलयू के पास आया इराक से ऑफर, साथ मिलकर करना चाहते हैं शोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Offer from Iraq came to CDLU, want to do research together
आइक्यूएसी की बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व अन्य। स - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय अब इराक के साथ मिलकर काम करेगा। विश्वविद्यालय न केवल इराक सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करेगा, बल्कि उनके संसाधनों की भी सहायता लेगा। इराक की ओर से सीडीएलयू के पास ऑफर आया है। सीडीएलयू प्रशासन ने मंथन के बाद इस ऑफर को स्वीकार भी कर लिया है। अब सीडीएलयू में विकास के रास्ते खुलेंगे और शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सीडीएलयू में पीएचडी के लिए दाखिले हुए तो विदेशी विद्यार्थियों को भी मौका मिला। ऐसे में इराक से 12 विद्यार्थियों को शोध के लिए मौका दिया गया। इसके बाद इन विद्यार्थियों ने वापस जाकर सीडीएलयू के बारे में इराक सरकार को बताया। अब इराक की ओर से एंबेसी ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इराक कल्चरल अटैची, नई दिल्ली के माध्यम से एक पत्र भेजा गया है। इस ऑफर लेटर में एंबेसी ने इराक की मिनिस्ट्री ऑफ हायर एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च ने शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीडीएलयू के साथ साझा करार करने की गुजारिश की है। यानी अब इराक के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सीडीएलयू प्रशासन मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन

एमओयू से ये चलेंगी गतिविधियां
-सीडीएलयू और इराक के शिक्षण संस्थान एक-दूसरे के संसाधनों का प्रयोग कर सकेंगे।
-दोनों तरफ के प्राध्यापक एक-दूसरे के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करवा सकेंगे।
-इराक और सीडीएलयू के विद्यार्थी भी एक-दूसरे के शिक्षकों से पढ़ सकेंगे।
-दोनों देशों की साझा समस्या पर मिलकर शोध कर पाएंगे।
-पाठ्य सामग्री का भी इराक और सीडीएलयू मिलकर प्रयोग कर सकेंगे और इससे लाभ होगा।
आईक्यूएसी की बैठक में हुआ मंथन
सीडीएलयू में इंटरनल क्वालिटी एसोरेंस सेल(आईक्यूएसी) की बैठक का आयोजन किया गया। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। वीसी ने इराक की ओर से आए ऑफर की भी जानकारी दी और खुशी जाहिर की कि अब शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. सुरेश गहलावत, डीन रिसर्च प्रो. विक्रम सिंह तथा इंटरनेशनल रिलेशंस एंड फॉरेन अफेयर्स प्रो. अनु शुक्ला को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में जाहिर की रुचि
इराक की हायर एजुकेशन मिनिस्ट्री ने संयुक्त कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, ज्वाइंट एकेडमिक डिग्री प्रोग्राम, सिलेबस तैयार करने, शोध पत्र तैयार करने और साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए रुचि जाहिर की है। पत्र में एकेडमिक के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव को बढ़ावा देने, विजिटिंग प्रोफेसर के साथ-साथ स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को अधिक एक्सपोजर देने के उद्देश्य से फेलोशिप आदि की व्यवस्था पर भी सहमति के लिए लिखा गया है।
सीडीएलयू में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल स्थापित
वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीन रिसर्च की अध्यक्षता में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल स्थापित की गई है। विश्वविद्यालय ने रिसर्च एडवाइजरी काउंसिल का गठन भी किया है। यह काउंसिल शोध सेल की विभिन्न समितियों को गुणवत्ता परक कार्य करने के लिए न केवल प्रेरित करेगी बल्कि मार्गदर्शन भी करेगी। कुलपति ने कहा कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल रिसर्च पब्लिकेशन, बुक पब्लिकेशन, पेटेंट पंजीकरण तथा इनोवेटिव आइडियाज के माध्यम से शैक्षणिक जगत को उद्योग जगत तथा समाज के साथ जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। इस बैठक का संचालन आइक्यूएसी निदेशक प्रो. पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डॉ. कपिल चौधरी, डॉ. राजकुमार उपस्थित थे।

इराक से आया है ऑफर, शोध को बढ़ावा मिलेगा : प्रो. मलिक
इराक की ओर से ऑफर आया है। वे हमारे संस्थान के साथ मिलकर काम करना चाहती है। ये बड़ी उपलब्धि है। इससे शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही इस संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed