फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Number of glasses is increasing due to continuous use of screen, adopt 20-20 rule

Hisar News: स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से बढ़ रहा चश्मे का नंबर, 20-20 का नियम अपनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Number of glasses is increasing due to continuous use of screen, adopt 20-20 rule
हिसार। मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखों में सूखापन आ रहा है। सिर में दर्द और आंखों में सूजन आना आम बात हो गई। इसका असर किशोरों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। छोटी उम्र में चश्मों का नंबर बढ़ रहा है। वहीं छोटे बच्चे मोबाइल फोन के आदी हो रहे हैं। जिसका असर आने वाले समय में उनकी आंखाें पर दिखाई देगा। नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में हर रोज 30 से 40 मरीज आंखाें के सूखापन और सिर दर्द के आ रहे हैं।
विज्ञापन

निकलती है ब्लू रेेज

नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरगम ने बताया कि लगातार मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करना आंखों के लिए खतरनाक है। इनसे ब्लू रेज निकलती है जिस कारण आंखों में सूखापन आता है। इसके अलावा बैक्टीरिया का संक्रमण, आंखों की सतह पर सूजन आना, कोर्निया का क्षतिग्रस्त होना मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि इनके लगातार इस्तेमाल करने से सिर में दर्द और चिड़चिड़ापन भी होता है। छोटी उम्र में किशोरों की निकट की दृष्टि पर असर पड़ रहा है। चश्मों का नंबर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सिकुड़ जाती हैं आंखों की पुतलियां

उन्हाेंने बताया कि लगातार स्क्रीन पर काम करने से और देर रात तक फोन चलाने से आंखों की पुतलियां यानी रेटिना सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण व्यक्ति की पास की नजर कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20-20 का नियम अपनाएं
अगर, लगातार स्क्रीन पर काम करना पड़ता है तो बचाव के लिए हर 20 मिनट पर आंखों को स्क्रीन से हटाएं और 20 सेकेंड तक दूसरी चीजों को देखें। 20-20 मिनट के इस नियम को पूरे दिन अपनाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed