फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NSS and NCC students will run awareness campaign against corona virus in colleges and universities

कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थी कोरोना वायरस के प्रति चलाएंगे जागरूकता अभियान

Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
NSS and NCC students will run awareness campaign against corona virus in colleges and universities
विश्व में महामारी के रूप में फैले कोरोना वायरस को लेकर अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। पत्र में कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहते हुए विद्यार्थियों व लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों के जरिये जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा है। पत्र में कोरोना वायरस से बचाव व इसके लक्षण के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के प्रारंभिक लक्षण
- बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होना, यह सभी या इनमें से कोई लक्षण हो सकता है।
- निमोनिया और सांस लेने में बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकती है। कुछ दुर्लभ मामलों में इसका संक्रमण जानलेवा भी हो सकता है।
- इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं, इसीलिए टेस्ट करना जरूरी होता है ताकि पुष्टि हो सके कि संक्रमण कोरोना वायरस यानी कोविड-19 का ही है।
कोरोना वायरस से बचाव के उपाय
- अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
- किसी से बातचीत करते समय कम-से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें।
- खांसी आने या छींक आने पर अपनी मुड़ी हुई कोहनी या टिशू पेपर से मुंह और नाक को ढक ले।
- बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो चिकित्सक से जांच करवाएं।
-स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें। आप मास्क भी पहन सकते हैं।
शिक्षण संस्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक भी बंद करने के निर्देश
वहीं, एक अन्य पत्र में उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉली विनाइल क्लोराइड से बनी वस्तुओं के रोकथाम के आदेश दिए हैं। संस्थानों को प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

महिला दिवस पर आयोजित करने होंगे कार्यक्रम
वहीं, एक अन्य पत्र में उच्चतर शिक्षा विभाग ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में 1 मार्च से 7 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें संस्थान की महिलाओं व छात्राओं को शामिल करना होगा और साथ ही गतिविधियों की फोटो विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने 4 मार्च को पत्र जारी कर कोरोना वायरस से बचने के लिए व सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए पत्र जारी किया है। संस्थानों को एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करना होगा।
डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला, निदेशक, इंपीरियल कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed