{"_id":"657f484bb4c51c845a0a5244","slug":"now-the-data-of-poor-families-is-being-updated-daily-on-the-portal-not-all-are-eligible-for-ayushman-na-news-c-125-1-shsr1009-10316-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब रोजाना अपडेट हो रहा गरीब परिवारों का पोर्टल पर डाटा, सभी नहीं आयुष्मान के पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब रोजाना अपडेट हो रहा गरीब परिवारों का पोर्टल पर डाटा, सभी नहीं आयुष्मान के पात्र
Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद सालाना आमदनी के लिहाज से अब रोजाना ही गरीब परिवार घट और बढ़ रहे हैं। हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर भी रोजाना गरीब परिवारों का डाटा अपडेट हो रहा है। लेकिन सभी गरीब आयुष्मान भारत योजना के पात्र नहीं हैं। क्योंकि स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के पोर्टल पर अधिकांश गरीबों का तो सूची में नाम ही शामिल नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ उन्हीं के आयुष्मान कार्ड बना रहा है, जिनका स्टेट हेल्थ पोर्टल पर नाम दर्ज है।
पूरे प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख गरीब पात्र परिवारों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाए जाने हैं, मगर अब तक 9952068 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जबकि 3047975 को अब भी इंतजार है। हालांकि 26 जनवरी 2024 तक सभी पात्र परिवारों के आयुष्मान योजना के हेल्थ कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने में जुटा है।
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग हरियाणा के परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर प्रत्येक परिवार को एक यूनिक नंबर मिला है। इस यूनिक फैमिली आईडी से ही गरीब और पात्र परिवारों का सरकारी योजनाओं के लिए चयन अब ऑनलाइन हो रहा है। जिला मुख्यालय पर कोई भी विभाग अब सीधे किसी भी पात्र को लाभ नहीं पहुंचा सकता है। ऐसे में पोर्टल पर रोजाना ही गरीबों का डॉटा अपडेट हो रहा है। जिससे एक असमंजस यह भी है कि जो गरीब परिवार की सूची में हैं, ये अब आयुष्मान कार्ड भी बनवाने की चाह रखते हैं, लेकिन स्टेट हेल्थ के पोर्टल पर उनका नाम तक नहीं है। ये परिवार कभी कैंपों में तो कभी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर भी लगा रहे हैं। प्रदेश भर में जिला वार अगर आयुष्मान कार्ड बनाने की बात करें तो सबसे अधिक हिसार जिले में अब तक हेल्थ कार्ड बने हैं। हिसार में 826289 कार्ड बन चुके हैं जबकि प्रदेश में सबसे कम पंचकूला में बने हैं। पंचकूला में एक लाख 52 हजार 441 आयुष्मान कार्ड ही बने हैं।
विज्ञापन
अब तक प्रदेश के इन जिलों में बन चुके हैं इन परिवारों के आयुष हेल्थ कार्ड
जिले का नाम- कुल गरीब परिवार- अब तक बने कार्ड- लंबित कार्ड
अंबाला- 543223- 437982- 105241
भिवानी- 670957- 554746- 116211
चरखी दादरी- 261664- 215250- 46414
फरीदाबाद- 722993- 400742- 322251
फतेहाबाद- 552493- 453350- 99143
गुरुग्राम- 478182- 317166- 161016
हिसार- 999497- 826289- 173208
झज्जर- 420542- 319875- 100667
जींद- 717666- 581034- 136632
कैथल- 612360- 498892- 113468
करनाल- 820668- 671844- 148824
कुरुक्षेत्र- 546890- 453843- 93047
महेंद्रगढ़- 488529- 409198- 79331
मेवात- 687625- 400120- 287505
पलवल- 581514- 399163- 182351
पंचकूला- 218361- 152441- 65920
पानीपत- 693781- 540080- 153701
रेवाड़ी- 397686- 306163- 91523
रोहतक- 478172- 362875- 115297
सिरसा- 711666- 563756- 147910
सोनीपत- 689334- 509116- 180218
यमुनानगर- 706198- 578100- 128098
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल- 13000000- 9952068- 3047975
हरियाणा राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अब तक करीब 75 फीसदी पात्र परिवारों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी है। स्टेट हेल्थ पोर्टल पर जिन परिवारों की सूची जारी है, सिर्फ उन्हीं के आयुष्मान योजना के हेल्थ कार्ड बन रहे हैं। इस संबंध में प्रत्येक ग्राम में सरपंचों व आशा वर्करों का भी सहयोग लिया जा रहा है। पात्र परिवारों की सूची भी आशा वर्करों को मुहैया कराई गई हैं, ताकि बचे हुए परिवारों के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जा सकें।
-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।