फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notice to the secretary on cash payment of salary of sanitation workers

सफाई कर्मचारियों की सैलरी का नकद भुगतान करने पर सचिव को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to the secretary on cash payment of salary of sanitation workers
हिसार। जिला नगर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को जिले की सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याएं जिला नगर आयुक्त के समक्ष रखी। बैठक में हांसी, बास, नारनौंद, बरवाला, उकलाना व सिसाय की नगर परिषद व पालिकाओं के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला नगर आयुक्त के समक्ष मांग रखी कि नारनौंद, बास पालिका में कर्मचारियों को सैलरी नकद दी जाती हैं। डीसी रेट से कम पैसा दिया जाता हैं। जिला नगर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने पालिकाओं के अधिकारियों को आदेश दिये कि कर्मचारियों की सैलरी बैंक अकाउंट में डाली जाए। सचिव 15 दिनों में स्पष्टीकरण दे कि पूर्व की बैठक में निर्णय होने के बावजूद आज तक अकाउंट में सैलरी क्यों नहीं दी गई। 15 दिनों में स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन ने जिला नगर आयुक्त को बताया कि बास पालिका में अनुबंधित सफाई कर्मचारियों से सफाई के अतिरिक्त अन्य कार्य करवाए जाते है और कोई मेहनताना नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर उन्हें हटाने की धमकी दी जाती है। जिला नगर आयुक्त ने आदेश जारी किये कि सचिव इस मामले की जांच कर 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने हांसी में सैलरी के लिए आई ग्रांट का एमसी फंड में डालकर ठेकेदारों को पेमेंट जारी करने पर ईओ का स्पष्टीकरण जारी किया। वहीं नगर निगम एसओ बलजीत सिंह को नगर परिषद हांसी के एमसी फंड और ग्रांट की जांच कर डिटेल रिपोर्ट बनाने को कहा। सैलरी के लिए कितना पैसा सरकार से आया है और नगर परिषद के एमसी फंड में एक साल में कितना पैसा आया है। जिला नगर आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को आदेश दिये कि कर्मचारियों के पीएफ, ईएसआई, पेंशन व सैलरी आदि समस्याओं को समाधान करें।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed