फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notice to Haryana minister Dr. Kamal Gupta and MLA Dudaram, accused of violating code of conduct in Hisar

Haryana: मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और विधायक दूड़ाराम को नोटिस, हिसार में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

हिसार के बिश्नोई मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने की थी। इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता और विधायक दूड़ाराम ने अपने संबोधन में भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की थी।

विज्ञापन
Notice to Haryana minister Dr. Kamal Gupta and MLA Dudaram, accused of violating code of conduct in Hisar
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और विधायक दूड़ाराम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है। आरोप है कि 26 अगस्त को हिसार के बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा के लिए वोट की अपील की, जो आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने इस संबंध में दोनों नेताओं को नोटिस भेजा और एक घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया। यह हिसार जिले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जारी किया गया पहला नोटिस है।

विज्ञापन

बिश्नोई मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने की थी। इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता और विधायक दूड़ाराम ने अपने संबोधन में भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के साथ उनके भाषण के वीडियो भी जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए थे, जिसके आधार पर यह नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed