{"_id":"6636a6340f696710f60a29e8","slug":"not-even-cold-water-at-bus-stand-and-railway-station-hisar-news-c-21-hsr1020-374792-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पारा 43 पर पहुंचा, 20 हजार यात्रियों वाले बस अड्डे-रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पारा 43 पर पहुंचा, 20 हजार यात्रियों वाले बस अड्डे-रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी तक नहीं
Sun, 05 May 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार के रेलवे स्टेशन पर प्याऊ से पानी पीता यात्री।
हिसार। जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्मी के मौसम में सबसे पहली जरूरत है पानी। रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर रोजाना 20 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है। मगर इस गर्मी में दोनों ही जगह यात्रियों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो रहा। अगर कोई बीमार होकर अस्पताल पहुंच गया तो वहां भी आपको ठंडा पानी नहीं मिलेगा। यात्री कैंटीन से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। बस स्टैंड के बूथ नंबर-12 के पास लगा वाटर कूलर तक हटा दिया गया। नलका काफी समय से खराब है। प्याऊ में भी गर्म पानी आ रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी पीने के लिए ठंडे पानी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां लगी वाटर वेंडिंग मशीनों पर पिछले दो साल से ताला लटका हुआ है। यात्रियों को 20 से 25 रुपये बोतल रुपये में बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
हर प्लेटफार्म पर प्याऊ, एक में भी ठंडा नहीं
गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की डिमांड भी बढ़ गई है।रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर प्याऊ तो लगे हुए हैं। प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 पर दो-दो प्याऊ भी हैं। मगर एक में भी ठंडा पानी नहीं आ रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्याऊ में तो दोपहर तक पानी खत्म हो जाता है। कई बार प्याऊ के नल में आ रहा पानी में खारापन भी होता है।
कैंटीन संचालक उठा रहे नाजायज फायदा
रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की सुविधा न होने के कारण यात्री कैंटीन से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। कैंटीन पर कार्यरत कर्मचारी पानी की बोतल के 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूल रहे हैं। जबकि बोतल पर 15 रुपये लिखा है। जब भी कोई यात्री कैंटीन पर पानी की बोतल मांगता है तो उससे 20 रुपये ही लिए जाते हैं। कुछ यात्रियों ने ज्यादा रुपये वसूलने पर विरोध भी किया था।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर-1 से वाटर कूलर भी हटा दिया
इन दिनों रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। इस कार्य के चलते प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा वाटर कूलर हटा दिया गया है। हालांकि आरपीएफ कार्यालय के पास प्याऊ बना हुआ है। मगर इसमें पानी गर्म आता है। कई बार तो इन प्याऊ में पानी तक खत्म हो जाता है।
बस स्टैंड पर काफी पुराना वाटर कूलर लगा हुआ था। उसे हटा दिया गया है। हमारी ओर से सात वाटर कूलर की मांग भेजी हुई है। एक सप्ताह के अंदर वाटर कूलर पहुंच जाएंगे। उसके बाद ठंडे पानी को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी।
- डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
पानी के 20 रुपये वसूल रहे है तो गलत है। जब पानी की बोतल पर 15 रुपये रेट लिखा हुआ है तो 15 ही लेने होंगे। इसको चेक कराया जाएगा। यदि कोई कैंटीन संचालक ज्यादा रुपये मांगता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वाटर कूलर और प्याऊ को भी चेक कराया जाएगा।
- महेश चंद्र जवैलिया, सीनियर डीसीएम, रेलवे
मरीज और उनके परिजनों को बाहर से खरीदना पड़ रहा ठंडा पानी
नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने के ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक वाटर कूलर को छोड़ कर बाकी में गर्म पानी की सप्लाई हो रही है। वर्ष 2016 में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया आरओ प्लांट एक साल बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं करवाया गया। ऐसे में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों को पानी के ठंडे पानी के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
नागरिक अस्पताल परिसर में छह स्थानों पर वाटर कूलर लगे है। लैब के पास संस्था द्वारा लगाया गया वाटर कूलर चल रहा है। इसमें ठंडे पानी की व्यवस्था है। इसके अलावा आपातकालीन और सीएमओ कार्यालय के बाहर लगे वाटर कूलर से नॉर्मल पानी आ रहा है और यहां पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर के अंदर लगे पार्क में एक वाटर कूलर लगा रहा जिसमें से गर्म पानी आ रहा है। नागरिक अस्पताल में गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण मरीज और उनके साथ आए परिजनों को कैंटीन से पानी की बोतल खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है।
अस्पताल परिसर के अंदर जिन वाटर कूलरों से ठंडा पानी नहीं आ रहा है उनको ठीक करवा दिया जाएगा। जल्द ही आरओ प्लांट शुरू हो जाएगा। डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार