फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Northern winds impact Haryana Cold increases as day and night temperatures drop, dry and clear weather

हरियाणा में उत्तरी हवाओं का असर: दिन व रात का तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ी, आने वाले सप्ताह तक मौसम शुष्क व साफ

Fri, 07 Nov 2025 09:49 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Nov 2025 09:49 AM IST
सार

हरियाणा में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन
Northern winds impact Haryana Cold increases as day and night temperatures drop, dry and clear weather
ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। वीरवार को इन हवाओं के असर से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई। इसके साथ ही अब रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क और साफ रहेगा जिससे दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी हिस्सों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकला तो हिमालय की तरफ से सर्द हवाओं ने अपना रुख प्रदेश की तरफ कर लिया। वीरवार को 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं, जिसकी वजह से आमजन को शीत ऋतु अहसास होने लगा। इस दौरान तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed