फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Non stop bus service from Hisar to Salasar starts daily at 10:15 am

रोजाना सुबह 10:15 बजे हिसार से सालासर के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Non stop bus service from Hisar to Salasar starts daily at 10:15 am
हिसार। सालासर धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब हिसार से सालासर के लिए एक और बस की सुविधा शुरू हो चुकी है। फतेहाबाद डिपो की ओर से चलाई गई बस सुबह सवा 10 बजे हिसार से सालासर के लिए रवाना होगी। रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि बस हिसार से चलने के बाद बाईपास होते हुए सालासर धाम जाएगी। इस दौरान रास्ते में कही पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

बता दें, कि यह बस सुबह साढ़े 8 बजे फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड से चलेगी। नया बस स्टैंड होते हुए हिसार सुबह साढ़े 9 बजे पहुंचेंगी। हिसार से बस चलने का समय सुबह सवा 10 बजे है। फतेहाबाद के इंस्पेक्टर रामसिंह का कहना है कि यदि उन्हें हिसार जाते ही सवारियां मिल जाती हैं तो 10 से 15 मिनट में बस रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद से सालासर का किराया 300 रुपये है। वहीं हिसार से 250 रुपये है। दोपहर 2 बजे बस सालासर पहुंचेंगी। वापसी में शाम चार बजे सालासर से बस चलकर रात 8 बजे हिसार पहुंच जाएगी। बता दें, कि हिसार डिपो की कोई भी बस सालासर नहीं जाती है। एक अन्य बस फतेहाबाद, एक बस सीटीयू और एक बस राजस्थान रोडवेज की सालासर जा रही है, मगर अब एक और बस की सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

हिसार से सालासर के लिए बस का समय
- सुबह सवा 10 बजे
- सुबह साढ़े 10 बजे
- दोपहर 1:45 बजे
- शाम 4:15 बजे
अभी एक बस फतेहाबाद डिपो की चलाई गई। यह बस 15 अक्तूबर तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस चलाई गई है। - रामसिंह, इंस्पेक्टर, बस स्टैंड, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed