फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nominations can be made for civic elections from 11th to 17th February

Hisar News: निकाय चुनाव के लिए 11 से 17 फरवरी तक कर सकेंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nominations can be made for civic elections from 11th to 17th February
हिसार। रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हरबीर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 से 17 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन लेने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीआरडीए हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार प्रथम के कार्यालय में वार्ड नंबर 1 से 5 तक के आवेदन लिए जाएंगे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार द्वितीय के कार्यालय में वार्ड नंबर 6 से 10, तहसीलदार कार्यालय हिसार में वार्ड नंबर 11 से 15 और नायब तहसीलदार कार्यालय हिसार में वार्ड नंबर 16 से 20 से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

हरबीर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में की जाएगी। नामांकन पत्र 19 फरवरी को वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित करने उपरांत चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों की सूची जारी की जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और जरूरत पड़ने पर शेड्यूल के मुताबिक दोबारा मतदान की तारीख 4 मार्च सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed