{"_id":"67ae41509fa9d54a3e0bbe8f","slug":"no-nomination-came-for-the-post-of-mayor-so-first-form-filled-for-councilor-hisar-news-c-21-hsr1020-565741-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेयर पद के लिए नहीं आया कोई नामांकन तो पार्षद के लिए भरा पहला पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेयर पद के लिए नहीं आया कोई नामांकन तो पार्षद के लिए भरा पहला पर्चा
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन भी मेयर के लिए अभी तक कोई उम्मीदवार आगे नहीं आया है। वहीं, वीरवार को पार्षद के लिए वार्ड-19 से जोगिंद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा। निकाय चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी कम सीईओ जिला परिषद हरबीर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत मेयर पद के चुनाव लड़ने के इच्छुक डीआरडीए हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसी तरह से वार्ड वाइज अलग-अलग जगह निर्धारित की गई हैं, जिसके तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार प्रथम के कार्यालय में वार्ड नंबर 1 से 5 तक के आवेदन लिए जा रहे हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार द्वितीय के कार्यालय में वार्ड नंबर 6 से 10 तक के नामांकन तथा तहसीलदार कार्यालय हिसार में वार्ड नंबर 11 से 15 तक के लिए जगह सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार कार्यालय हिसार में वार्ड नंबर 16 से 20 से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आवेदन किए जा सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अभी तक किसी दल ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी
हिसार। नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, आप सहित किसी दल ने मेयर पद के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिसके चलते अब तक कोई नामांकन नहीं आया। जानकारी के अनुसार भाजपा 14 या 15 को प्रत्याशी घोषित करेगी। कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार कर रही है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस जातीय समीकरणों को देखते हुए अपना उम्मीदवार तय करेगी।
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए तीन दिन बीत चुके हैं। आखिरी चार दिन बचे हुए हैं। अब तक किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इसके चलते चुनाव प्रचार बेहद धीमी गति से चल रहा है। राजनीतिक दलों की ओर से वेट एंड वॉच की नीति को अपनाया जा रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश समिति की ओर से फैसला हो चुका है। अब केंद्रीय समिति किसी भी समय प्रत्याशी का एलान कर सकती है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि शनिवार तक मेयर प्रत्याशी का एलान कर देंगे। इनेलो, जजपा, आप, बसपा की ओर से अभी किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। पार्षद पद के लिए अधिकतर प्रत्याशी पार्टी के चुनाव निशान का इंतजार कर रहे हैं।
राड़ा 16 को लेंगे फैसला
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा ने 16 फरवरी को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें मेयर का चुनाव लड़ने पर अपना निर्णय लेंगे। रामनिवास राड़ा ने कहा कि समर्थकों से बातचीत के बाद ही फैसला लेंगे। अगर कार्यकर्ता चाहेंगे तो मेयर का चुनाव जरूर लड़ेंगे। पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि यह 16 फरवरी को ही निर्णय करेंगे।