फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No entry of four wheelers in Rajguru market for 5 days from today, parking made at four places

Hisar News: राजगुरु मार्केट में आज से 5 दिन चौपहिया वाहनों की नो एंट्री, चार जगह बनाई पार्किंग

Tue, 07 Nov 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 07 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
No entry of four wheelers in Rajguru market for 5 days from today, parking made at four places
 पुलिस की तरफ से नागोरी गेट पर लगाया गया नाका व तैनात महिला पुलिस कर्मचारी।
हिसार। राजगुरु मार्केट में बुधवार से चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह व्यवस्था 12 नवंबर तक लागू रहेगी। त्योहारी सीजन में मार्केट में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने 15 जगह नाके लगाए हैं। साथ ही पुलिस कर्मचारी पैदल गश्त कर रहे हैं। उधर, नगर निगम की टीम भी मार्केट से अतिक्रमण हटा रही है। हालांकि रेहड़ी व फड़ वाले उनके लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन पर राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान व्यापारियों ने 9 से 12 नवंबर तक मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रखने की मांग की थी।
विज्ञापन

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने मंगलवार को भी राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने दुकानों के बाहर मेज व फड़ लगाकर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केट में रेहड़ी व फड़ वाले अव्यवस्था फैला रहे हैं। पुलिस कर्मचारी भी इन्हें मार्केट में एंट्री करने से नहीं रोक रहे हैं। त्योहार को देखते हुए इस बार बाहर के राज्यों से काफी संख्या में फड़ वाले आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से गुलाब सिंह चौक, गांधी चौक, तेलियान पुल चौक, मदन कुल्फी कट, परिजात चौक, टी प्वाइंट वीडियो मार्केट, पड़ाव चौक, नागोरी गेट, दिल्ली वाला हलवाई दुकान, वकील मार्केट, पूजा मार्केट, राम चाट भंडार के सामने, बिश्नोई मंदिर के सामने, भगत सिंह चौक व सिटी थाना पार्किंग के पास नाके लगाए गए हैं।
इन जगहों पर बनाई पार्किंग
- ग्रोवर मार्केट
- ग्रीन स्क्वेयर मार्केट
- रेड स्क्वेयर मार्केट
- सिटी थाना पार्किंग
मार्केट में गश्त करेंगे 69 पुलिस कर्मचारी
पुलिस प्रशासन की तरफ से मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 23 पैदल गश्त पार्टियां नियुक्त की गई हैं। एक पैदल गश्त पार्टी में 3 पुलिस कर्मचारी हैं, जिनमें एक एसआई व दो सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा राम चाट भंडार के पास एक कंमाडो की गाड़ी तैनात की गई है।


9 से 12 नवंबर तक ग्राहकों के अलावा व्यापारियों की गाड़ियों की भी मार्केट में एंट्री नहीं मिलेगी। किसी व्यापारी के सामान की गाड़ी की एंट्री भी सुबह 11 बजे से पहले व रात 8 बजे के बाद करवाई जाएगी। - सुरेंद्र बजाज, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article