फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NK Goyal appointed administrator for the election of Shri Ramlila Committee Katla

Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए एनके गोयल प्रशासक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
NK Goyal appointed administrator for the election of Shri Ramlila Committee Katla
हिसार। शहर की सबसे पुरानी संस्था श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव करवाने का रास्ता साफ हो गया है। जिला रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी पत्र में एनके गोयल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब चुनाव करवाने की पूरी बागडोर उनके हाथ में ही रहेगी। चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय मिला है।
विज्ञापन

प्रशासक एनके गोयल का कहना है कि अभी तक जनरल बॉडी रामलीला से संबंधित कार्य देख रही थी मगर अब वह देखेंगे। इसमें मेंबरशिप, वोटर लिस्ट चेक करना आदि शामिल रहेगी। वहीं, एनके गोयल को चुनाव अधिकारी बनाया गया था, लेकिन अब उनको प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि 29 जनवरी को चुनाव करवाने के लिए तीन सदस्यों की एडहॉक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में सत्यपाल अग्रवाल, कृष्ण खटाणा और एडवोकेट दीपक जैन को शामिल किया गया था। कमेटी के एक सदस्य दीपक जैन ने स्वास्थ्य खराब का हवाला देते हुए 28 मार्च को कमेटी से त्यागपत्र दे दिया था। कमेटी को चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय दिया गया था, जोकि 30 अप्रैल को खत्म हो गया है। चुनाव के संबंध में तीन बार एडहॉक कमेटी ने बैठक भी की थी। मगर जब चुनाव करवाने की कोई प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ी तो प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी का इतिहास
- 2013 में हुई थी संस्था पंजीकृत
- 1897 में श्री रामलीला कमेटी कटला की स्थापना हुई
- श्री रामलीला कमेटी कटला के आजीवन सदस्य: 1125
- काॅलेजियम हेड: 51

बुधवार को ही पत्र जारी हुआ है। मुझे श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव करवाने के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय मिला है। अब जल्द ही चुनाव से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- एनके गोयल, प्रशासक
-----------------
मुझे बुधवार को ही पत्र मिला है। अब श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव का रास्ता साफ हो चुका है। उम्मीद है कि अब तीन माह के अंतराल में चुनाव हो जाएंगे। चुनाव के लिए प्रशासक नियुक्त करने का फैसला सही है। - विनोद कंसल, पूर्व महामंत्री, श्री रामलीला कमेटी कटला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed