फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHM employees shouting slogans during pen down.

Hisar News: नागरिक अस्पताल में दो घंटे पेन डाउन पर रहे एनएचएम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
NHM employees shouting slogans during pen down.
पेन डाउन के दौरान नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी।
मंडी आदमपुर। आदमपुर नागरिक अस्पताल में एनएचएम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 2 घंटे की पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। नागरिक अस्पताल आदमपुर में कार्यरत सभी एनएचएम कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक (कार्य बहिष्कार) की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पिछले काफी वर्षों से लगातार एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी कि जा रही है जिसके चलते कर्मचारियों में काफी रोष है। पिछले दिनों एनएचएम कर्मचारियों के सांझा मोर्चा की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्थ सुधीर राजपाल के साथ उनके कार्यालय मे हुई थी। जिसमें एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन बैठक में कोई भी निर्णय नहीं हो पाया था। जिसके चलते सांझा मोर्चा ने 24 जुलाई को दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक का एलान किया था। बुधवार को 2 घंटे के कार्य बहिष्कार से एनसीडी का कार्य, मेंटल हेल्थ का कार्य, एसएनसीयू काउंसिलिंग कार्य, एनएचएम कार्यालय का कार्य, नागरिक अस्पताल आदमपुर का दो घंटे सभी एएनएम ने टीकाकरण रोका गया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कहा कि अगर सरकार व प्रशासन द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी इस बार सरकार से आरपार की लड़ाई-लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed