{"_id":"69de7b9be3071233c90fed45","slug":"new-twist-father-alleges-daughter-killed-after-gang-rape-fir-filed-against-four-people-young-man-who-swallowed-poison-also-died-hisar-news-c-21-hsr1005-850277-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नया मोड़...पिता का आरोप-सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की कर दी हत्या, चार लोगों पर प्राथमिकी, जहर निगलने वाले युवक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नया मोड़...पिता का आरोप-सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की कर दी हत्या, चार लोगों पर प्राथमिकी, जहर निगलने वाले युवक ने भी दम तोड़ा
Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बरवाला। गांव सरसौद के पास सोमवार को कार में युवक-युवती द्वारा जहर निगलने और युवती की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। जहर निगलने वाले सुमित की भी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में सुमित सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बरवाला थाने की जांच अधिकारी सीमा के मुताबिक एक व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सोमवार को नर्सिंग कॉलेज में परीक्षा देने घर से निकली थी। इस दौरान गुराना निवासी सुमित उसे कार में अपने साथ ले गया। कार में तीन अन्य युवक भी थे। दोपहर बाद बेटी ने फोन कर बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने जहर पी लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई।
सुमित ने अपने दोस्त को दी थी जहर पीने की सूचना
जांच अधिकारी ने बताया कि जहर पीने के बाद सुमित ने अपने एक दोस्त को इसकी सूचना दी थी। उसी ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी और सुमित को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार को उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में इतफाकिया कार्रवाई की है। वहीं सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया है। जांच में पता चला है कि सुमित विवाहित था और युवती की भी शादी हाल ही हुई थी।