{"_id":"6843306521e9640c9602417d","slug":"new-teaching-block-and-multipurpose-hall-to-be-built-in-polytechnic-noc-received-from-aai-hisar-news-c-21-hsr1020-642098-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पॉलिटेक्निक में बनेगा नया शिक्षण खंड और मल्टीपर्पज हॉल, एएआई से मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पॉलिटेक्निक में बनेगा नया शिक्षण खंड और मल्टीपर्पज हॉल, एएआई से मिली एनओसी
Fri, 06 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पॉलिटेक्निक संस्थान के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान में तीसरा शिक्षण खंड और एक आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल बनने जा रहा है। दोनों भवनों की ड्रॉइंग तैयार हो चुकी हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से निर्माण के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) भी मिल गई है।
संस्थान ने एनओसी के लिए 7-8 महीने पहले पत्र लिखा था। अब पीडब्ल्यूडी को बजट एस्टीमेट के लिए फाइल भेज दी गई है। अब पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) को बजट के एस्टीमेट के लिए फाइल भेज दी गई है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे हैं।
चार मंजिला होगा शिक्षण खंड
संस्थान में फिलहाल दो शिक्षण खंड मौजूद हैं। 13 ट्रेड्स में लगभग 3000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कक्षाओं की कमी है। तीसरा शिक्षण खंड चार मंजिला होगा और इसमें एक बेसमेंट भी बनाया जाएगा। यानी कुल मिलाकर यह ‘फोर प्लस वन’ बिल्डिंग होगी। इस नई बिल्डिंग के बनने से सभी विद्यार्थियों को पर्याप्त क्लासरूम मिल सकेंगे और पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
विज्ञापन
750 सीटों वाला होगा मल्टीपर्पज हॉल
संस्थान में बनने वाला मल्टीपर्पज हॉल भी खास होगा। इसमें 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह हॉल सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों और अन्य आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। वर्तमान में ऐसे कार्यक्रम खुले में या क्लास रूम में करवाने पड़ते हैं, जिससे न तो विद्यार्थियों को पर्याप्त जगह मिलती है और न ही कार्यक्रम का स्तर बेहतर हो पाता है।
संस्थान में मल्टीपर्पज हॉल और एक शिक्षण खंड बनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी मांगी गई थी, जो मिल चुकी है। दोनों भवनों की ड्राइंग भी तैयार हो चुकी हैं। अब फाइल को एस्टीमेट के लिए पीडब्ल्यूडी के पास भेजा गया है। जैसे ही बजट आता है निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। दोनों भवन बनने से संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
- सुनील कुमार, प्राचार्य, पॉलिटेक्निक, हिसार।