फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New SC Girls Hostel to be built in GJU, grant of Rs 3.60 crore approved from Centre, Rs 90 lakh released for construction

Hisar News: जीजेयू में बनेगा नया एससी गर्ल्स हॉस्टल, केंद्र से 3.60 करोड़ की ग्रांट मंजूर, निर्माण के लिए 90 लाख रुपये जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
New SC Girls Hostel to be built in GJU, grant of Rs 3.60 crore approved from Centre, Rs 90 lakh released for construction
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में एससी छात्राओं के लिए नया गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। एससी छात्राओं के लिए बनने वाले इस हॉस्टल के निर्माण पर 7.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्वविद्यालय में बनने वाले नए हॉस्टल भवन के लिए केंद्र सरकार से 3.60 करोड़ रुपये की ग्रांट भी मंजूर हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए अबतक 90 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार नए हॉस्टल का निर्माण विवि में बने गर्ल्स हॉस्टल काम्प्लेक्स के अंदर ही करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एससी गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए बची हुई 50 प्रतिशत राशि तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी की जानी है। इसके लिए विभाग को मांग भेजी जा चुकी है। ग्रांट मिलने के बाद जल्द नए हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओं को मिल सकेगी बेहतर आवासीय सुविधा
इस समय जीजेयू में चार गर्ल्स हॉस्टल हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने और नए कोर्स शुरू होने के कारण यह सुविधा अपर्याप्त साबित हो रही है। वर्तमान में एक हॉस्टल रूम में चार से पांच छात्राएं रह रही हैं, जिससे छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और गर्ल्स हॉस्टल की भी डिमांड भेजी गई
एससी गर्ल्स हॉस्टल के अलावा विश्वविद्यालय ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक और नए गर्ल्स हॉस्टल और एक ब्वॉयज हॉस्टल की भी मांग भेजी थी। विभाग ने अतिरिक्त गर्ल्स हॉस्टल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मांगी है। विश्वविद्यालय प्रशासन रिपोर्ट तैयार करवा रहा है, जिसे जल्द ही विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद एक और गर्ल्स हॉस्टल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

वर्जन
विश्वविद्यालय में एससी गर्ल्स हॉस्टल के लिए केंद्र सरकार से 3.60 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूरी मिली है, 90 लाख रुपये की राशि आ गई है। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed