फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbor kidnapped a teenager, held her hostage and raped her

Hisar News: पड़ोसी ने किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाया, दुष्कर्म किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neighbor kidnapped a teenager, held her hostage and raped her
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 15 साल की किशोरी का पड़ोस के रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने रवि और राजेश के खिलाफ 4 पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि पति मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम को 15 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद उसे आवाज लगाई तो कहीं नजर नहीं आई। आस-पड़ोस में बेटी की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। रात 11 बजे पति काम से लौटे तो रिश्तेदारी में बेटी का पता किया। सुबह बेटी रोते हुए घर आई। उसने बताया कि राजेश बहाने से उसे रवि के घर ले गया। इसके बाद राजेश ने बाहर से ताला लगा दिया और रवि ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बाद में रवि ने राजेश को फोन कर बुलाया और ताला खुलवाया। फिर बाइक पर बैठाकर खेत में बने कमरे में ले गया। रातभर उसे कमरे में रखा और सुबह घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आराेपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed