फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NEET candidates will get free bus facility, two special trains will also run

Hisar News: नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी निशुल्क बस सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
NEET candidates will get free bus facility, two special trains will also run

विज्ञापन
हिसार। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें केवल अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
परिवहन विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रोडवेज परिसर में ऑटो और राइडर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी तीन स्तरीय निगरानी की जाएगी। 20 और 21 जून को सभी परीक्षा केंद्रों की जांच होगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी
नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बीकानेर रेल मंडल ने विशेष रेल सेवाएं शुरू की हैं। ट्रेन संख्या 09741 रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल 20 जून की रात रेवाड़ी से रवाना होकर कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, सिरसा, कालांवाली और रामां होते हुए बठिंडा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09742 बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल 21 जून को बठिंडा से रवाना होकर इसी मार्ग से होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

वायुसेना के विमान से पहुंचे प्रश्नपत्र
नीट यूजी-2026 के प्रश्नपत्र वीरवार देर शाम वायुसेना की टुकड़ी द्वारा हिसार एयरपोर्ट के माध्यम से पहुंचाए गए हैं। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेजरी में रखा गया है। 21 जून की सुबह इन्हें पुलिस सुरक्षा और नोडल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। प्रश्नपत्रों की ढुलाई से लेकर परीक्षा केंद्रों पर सील खोलने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed