फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neema Pradhan Dr. Ashok Yadav accused of rape by a woman from Punjab

नीमा प्रधान डॉ. अशोक यादव पर पंजाब की महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Neema Pradhan Dr. Ashok Yadav accused of rape by a woman from Punjab
हिसार। पंजाब के लुधियाना निवासी महिला ने शहर के नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) के जिला प्रधान डॉ. अशोक यादव पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में हिसार महिला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. अशोक यादव समेत दो पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक साल से मैं एक दवा की कंपनी में एमआर हूं। पंजाब और हरियाणा में मार्केटिंग करती हूं। फरवरी और मार्च महीने में हिसार आई थी। इस दौरान जवाहर नगर स्थित एक आयुर्वेदिक अस्पताल गई। इस दौरान डॉ. अशोक यादव से फोन पर बात हुई। उन्होंने अपने अस्पताल बुलाया और कहा कि मैं यहां का प्रधान हूं। मैं तुम्हारे सारे प्रोडक्टस बिकवा दूंगा। उसके बाद कंपनी के प्रोडक्ट्स बिकने लगे। 30 अगस्त को डॉ. अशोक यादव का फोन आया और कहा कि 31 अगस्त को हिसार आ जाना तुम्हारे कंपनी के प्रोडक्टस के बारे में बातचीत करनी है। जब मैं हिसार आई तो उन्होंने मुझे कैंप चौक के पास बुलाया। इसके बाद मुझे कार में बैठा कर सरकारी रेस्टोरेंट में ले गया। वहां पर कुछ देर बात की।
विज्ञापन

उसने कहा कि मेरे कई बड़े अधिकारी दोस्त हैं, तेरी सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। इस दौरान उसका एक साथी आया और प्रोडक्टस के बारे में बातचीत की। इस दौरान मेरे लिए कमरा बुक कर दिया गया। रात 8 बजे डॉ. अशोक यादव मेरे कमरे में आया और वेटर से दो बीयर मंगवाई। आरोपी ने मुझे पानी पिलाया, जिसके बाद मैं अर्धबेहोशी की हालत में चली गई। आरोप है कि डॉ. यादव ने मेरे साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। देर रात को वह वहां से चला गया। जब मुझे होश आया तो मैं अपनी सहेली के घर चली गई। अब डॉ. अशोक यादव मुझे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत फंसाया जा रहा
नीमा के प्रधान की पत्नी बोली का कहना है कि साजिश के तहत फंसाया जा रहा, पति की छवि को धूमिल किया जा रहा है। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की थी। जिस पर एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर नीमा के पदाधिकारियों से भी बातचीत जारी है।

नीमा के शहर प्रधान व स्टेट वाइस प्रेजीडेंट पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। मामला हनीट्रैप का है। प्रधान के भाई का जिस महिला के पास पीड़िता घटना के बाद जाने की बात कह रही है, उस महिला से पुराना विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिले थे उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
- डॉ. प्रदीप शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed