फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Need to strengthen defense line and attack of women's hockey team

टोक्यो ओलंपिक: खिलाड़ी बोले- महिला हॉकी टीम की रक्षा पंक्ति और आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत

Wed, 11 Aug 2021 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 AM IST
सार

हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी का कहना है कि 
टीम को गोल करने के काफी मौके भी मिले फिर भी नहीं कर पाए। आक्रमण कमजोर रहा। डिफेंस को भी मजबूत रखना होगा। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस पर फोकस करना होगा।

विज्ञापन
Need to strengthen defense line and attack of women's hockey team
भारतीय महिला हॉकी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक में पदक से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो की गलतियों से सबक लेते हुए अभी से 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू देनी चाहिए। हॉकी के विशेषज्ञों के अनुसार यदि रक्षा पंक्ति और आक्रमण मजबूत होता तो हमारी टीम पदक आसानी से जीत सकती थी।

विज्ञापन


कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन के खिलाफ गोल करने के कई मौके भी मिले फिर भी नहीं कर पाए। डिफेंस में काफी गलतियां हुईं। सेमीफाइनल में भी अर्जेंटीना के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके, जबकि विरोधी टीम ने इसका सही फायदा उठाया।
विज्ञापन


कोच और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का मानना है कि पिछले ओलंपिक के मुकाबले में इस बार हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उनका मानना है कि हमारी टीम के अंदर गोल्ड जीतने की पूरी क्षमता है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की खुशी है कि हम पहली बार ओलंपिक का सेमीफाइनल खेले। कांस्य पदक के मुकाबले में भी हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस बात का दुख है कि जीत के करीब पहुंचने के बाद भी हम पदक से चूक गए। इस बार हमारी जो कमियां रह गईं, उनसे सबक सीखते हुए अगले ओलंपिक की अभी से तैयारी में जुटना है। हार और जीत पूरी टीम की है। - सविता पूनिया, गोलकीपर, भारतीय महिला हॉकी टीम।

हमें अटैक और डिफेंस को ज्यादा मजबूत बनाना होगा, तभी हम प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बना पाएंगे। साथ ही अभ्यास पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना होगा। सबसे जरूरी है कि खिलाड़ियों को ग्रामीण स्तर से ही सुविधाएं मिलनी चाहिए। खिलाड़ियों के अभ्यास के साथ-साथ उनकी डाइट भी महत्वपूर्ण है। - हरभजन सिंह, प्रभारी, साई सेंटर हिसार।

डिफेंस में काफी गलतियां सामने आई हैं। अटैकिंग हॉकी पर फोकस करने के साथ-साथ डिफेंस को और भी मजबूत करना होगा। इसके अलावा पेनल्टी कॉनर्र पर एक ड्रैग फ्लिकर तैयार करने की जरूरत है। अभी से हम प्लानिंग कर अभ्यास करेंगे तो अगले ओलंपिक में पदक के दावेदार होंगे। - आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच।

स्पीड के साथ अटैक टारगेट पर नहीं हो रहा था। इसी कारण टीम को अटैक का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके अलावा सरकार की ओर से खिलाड़ियों की सुविधाएं और भी बढ़ाने की जरूरत है, तभी खिलाड़ी प्रदर्शन में सुधार कर पाएंगे। - राजेंद्र सिहाग, सीनियर हॉकी कोच

फारवर्ड लाइन में खिलाड़ियों की फिनिशिंग कम थी। ऐसे में स्कोर नहीं निकाल पाए। हालांकि पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। अगले ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ियों को तैयारी में जुटना होगा। - प्रवीणा सिहाग, हॉकी कोच।

पूरी टीम ने मैच अच्छा खेला, मगर अटैक करने के लिए कड़े अभ्यास की जरूरत है। डिफेंस में हुई गलतियां सुधारनी होंगी। पूरी प्लानिंग के साथ प्रैक्टिस करने की जरूरत है। - रेखा, नेशनल हॉकी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed