फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaund farmer Kuldeep Arya receives ASM Udyan Ratna Award

Hisar News: नारनौंद के किसान कुलदीप आर्य को मिला एएसएम उद्यान रत्न अवाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Narnaund farmer Kuldeep Arya receives ASM Udyan Ratna Award
प्रगतिशील किसान कुलदीप आर्य को सम्मानित करते सीएम नायब सिंह सैनी व अन्य। 
नारनौंद। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कुलदीप आर्य ने बागवानी और आधुनिक कृषि में नवाचार के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित एएसएम उद्यान रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लेफ्टिनेंट अमित सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। पूरे हरियाणा से केवल चार किसानों का चयन इस सम्मान के लिए हुआ, जिनमें कुलदीप आर्य का नाम शामिल है।
विज्ञापन

कुलदीप आर्य ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नींबू, किन्नू और अमरूद जैसी बागवानी फसलों को अपनाया और हाई डेंसिटी प्लांटेशन, फर्टिगेशन तथा इंटरक्रॉपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का सफल प्रयोग किया। इससे उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी खेती को बागवानी विभाग द्वारा मॉडल फार्म के रूप में भी मान्यता दी गई है। समय-समय पर विभाग अन्य किसानों को उनके खेतों का भ्रमण करवाकर आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करता है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देशभर के प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान कुलदीप आर्य को कृषि क्षेत्र में नवाचार और अन्य किसानों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed