{"_id":"5831e29e4f1c1b5701b39a5f","slug":"nagar-nigam-hisar-two-new-tender-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेधन पर शिकंजा कसने का असर 2 प्रतिशत माइनस रेट तक खुले निगम के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेधन पर शिकंजा कसने का असर 2 प्रतिशत माइनस रेट तक खुले निगम के टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले धन पर शिकंजा कसने का असर निगम में दिखने लगे हैं। नगर निगम में हाल ही में दो नए टेंडर खुले हैं। इनमें माइनस रेट 2 प्रतिशत तक गए हैं। हालांकि अधिकतम रेट 13 प्रतिशत माइनस में गए हैं। इस बार इतना कम माइनस रेट भरे जाने पर अधिकारी भी हैरान हैं। अधिकारियों का कहना है कि 20 प्रतिशत से अधिक माइनस में जाने वाले टेंडर इस बार कम माइनस रेट में खुले हैं। कम माइनस रेट में टेंडर खुलने से वर्क में क्वालिटी आने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
कम माइनस रेट में खुले फिलहाल दो टेंडर में एक 9 लाख रुपये का काम एक इंटर लॉकिंग गली निर्माण का है। दूसरा काम कबीर धर्मशाला का है। इसमें करीब सवार तीन लाख रुपये से निर्माण कार्य होना है। ये सभी काम डी प्लान की ग्रांट से होंगे। डी प्लान की ग्रांट से नगर निगम ने टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर 29.29 प्रतिशत माइनस में खुले थे। इतने अधिक माइनस में टेंडर खुलने के बाद अधिकारी चौंक गए थे। हालांकि ठेकेदारों में काम को लेकर माइनस रेट में टेंडर भरने की होड़ सी लग गई थी।
विज्ञापन
अब माइनस रेट घटा है। ये कालाधन पर शिकंजा है ये हम नहीं कह सकते। मगर पिछले टेंडरों की बजाए अभी तक सबसे कम माइनस रेट में ये टेंडर छूटे हैं।
- अनिल कुमार, जेई नगर निगम