फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, Street light hisar, hisar

लाइट उतारने वाले पार्षद मांडू के खिलाफ चोरी की शिकायत

Fri, 24 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 24 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, Street light hisar, hisar
स्ट्रीट लाइट।

छह माह से नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट उतारकर लोगों के साथ नगर निगम में पहुंचे राजपाल मांडू के खिलाफ ठेकेदार ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। ठेकेदार ने सदर थाना इंचार्ज को दी शिकायत में कहा है कि उनके द्वारा सातरोड़ में लगाई गई लाइटें बुधवार को पार्षद राजपाल मांडू व उसके कुछ आदमियों ने चोरी कर ली हैं। इसलिए उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं राजपाल मांडू ने इन सब के पीछे अधिकारियों की मिलीभगत बताते हुए कहा कि अधिकारियों ने ठेकेदार से जानबूझकर उनके खिलाफ शिकायत डलवाई है। ये लोग नीयत से काम नहीं करना चाहते। इसके बाद एक बार फिर निगम अधिकारी व पार्षद आमने सामने हो गए हैं।

विज्ञापन

ठेकेदार राजेंद्र ने शिकायत में कहा है कि उसने सातरोड़ खास के कुछ हिस्से में लाइटें लगाने का काम लिया हुआ है। जिसके अनुसार वहां पर स्ट्रीट लाइटों की फिटिंग लगाई थी। जिसमें से 8 लाइटें बुधवार को राजपाल मांडू व उसके कुछ आदमियों ने बिजली की चलती लाइन में ही उतार ली। उन्हें इसका पता तब लगा जब निगम के जेई ने उन्हें साइट पर बुलाया। ठेकेदार ने शिकायत में कहा कि राजपाल मांडू व उसके आदमियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाए व उनकी लाइटें बरामद की जाएं। राजपाल मांडू ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कई लोगों की जान भी दांव पर लगा दी थी। इसलिए पुलिस इन पर कानूनी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


यह था मामला
सातरोड़ खास में छह महीनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण पार्षद राजपाल मांडू व गुस्साए लोगों ने बुधवार को करीब 8 लाइटों को उतार लिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि 50 प्रतिशत लाइटें नहीं जल रही हैं। वे इन लाइटों को लेकर ढोल बजाते हुए नगर निगम मेयर शकुंतला राजलीवाला के पास पहुंच गए थे। गांव में पिछले साल राजीव गांधी आवास योजना के तहत करीब 650 स्ट्रीट लाइटें मंजूर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने नगर निगम को कॉपी भेजी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रामदिया, जूनियर इंजीनियर, नगर निगम हिसार

मैंने राजपाल मांडू के खिलाफ सदर थाना इंचार्ज, एसपी, कमिश्नर व नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को शिकायत दी है। उन्होंने चलती लाइन में फिटिंग की हुई लाइटों को अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते उतार लिया है।

- राजेंद्र, कांट्रेक्टर, नगर निगम हिसार

मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है। इस सब के पीछे अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने कह कर ही मेरे खिलाफ शिकायत डलवाई है। ये लोग नीयत से काम नहीं करना चाहते।
- राजपाल मांडू, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed