{"_id":"58d419dc4f1c1be6211a21d5","slug":"nagar-nigam-hisar-park-land-protest-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क पर बन रही दुकान, करोड़ों की जमीन पर निगम कर्मचारियों की सांठगांठ से कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क पर बन रही दुकान, करोड़ों की जमीन पर निगम कर्मचारियों की सांठगांठ से कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी सड़क पर नगर निगम के पार्क की जगह पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम को इस मामले के बारे में डिप्टी मेयर 8 मार्च से लगातार शिकायत दे रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर मामला टाल रहे हैं। मामले की शिकायत सचिव से लेकर ईओ व कमिश्नर को की जा चुकी है मगर अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
अब इस बारे में डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कमिश्नर अशोक बंसल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को सचिव राजेश महता को शिकायत की गई मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 15 मार्च को ईओ को शिकायत की गई मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में 21 मार्च को डिप्टी मेयर ने कमिश्नर अशोक बंसल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने साफ लिखा है कि यह करोड़ों रुपये कीमत की जमीन है। नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों की जरूर इसमें सांठ गांठ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बार बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न करना अधिकारियों का गलत इरादा दर्शाता है। मामले की जानकारी के बाद वीरवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश की।
विज्ञापन
अवैध निर्माण तुड़वाकर बनवाएं पार्क
उन्होंने इस स्थान पर अवैध निर्माण तोड़कर पार्क बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठंडी सड़क एरिया में यह पुरानी जगह पार्क के लिए ही छोड़ी गई है। यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। अधिकारियों के पास इसकी सूचना है पर कार्रवाई करने के नाम पर सभी ने आंखें बंद कर ली हैं।