{"_id":"57f9447e4f1c1b6d53270875","slug":"nagar-nigam-hisar-capcher-69-cow-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से पकड़ी 69 बेसहारा गाय, नीले टैग लगाकर भेजी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से पकड़ी 69 बेसहारा गाय, नीले टैग लगाकर भेजी गोशाला
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पशृ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शहर से गाय पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। शनिवार को 69 गायों को पकड़कर गोशाला भेजा। गाय के कान पर नीले रंग का टैग लगाकर इन्हें गोशाला में छोड़ा गया है। गाय मालिक इसे वापस लेना चाहेगा तो निगम 5100 रुपये लेकर गाय को छोडेे़गा।
विज्ञापन
शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए नंदी पकड़ो अभियान के साथ गाय पकड़ने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। शनिवार को निगम की टीम ने 40 गाय पकड़ी। शुक्रवार को 29 गाय पकड़कर गोशाला भेजी गई थी।
विज्ञापन
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर महेंद्र सैनी की तीन अलग अलग टीमों ने पशु पकडे़। पशु पकड़ने के लिए निगम की ओर से दो गाड़ियां लगाई गई हैं। एक गाड़ी निगम की है। दूसरी गाड़ी डोभी गोशाला ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
दस गाय दुधारू, पांच बयांत पर
निगम की ओर से पकड़ी गई इन गाय में दस गाय दुधारू हैं। पांच गाय बयांत पर हैं। निगम ने इन सभी गाय को तलवंडी राणा स्थित सालिगराम गोशाला में भेजा है। निगम की ओर से गोशाला में छोड़ी गई इन गाय को नीले रंग का टैग लगाया गया है।
इन स्थानों से पकड़े
निगम की टीम ने शुक्रवार को 14 सांड पकड़े। शुकवार को प्रेम नगर, प्रीती नगर, रानी लक्ष्मी बाई चौक, मधुबन पार्क, पुरानी सब्जी मंडी के आसपास के एरिया में बेसहारा पशु पकडे़। शनिवार को 7 नंदी पकडे़ गए। अदालत परिसर, सेक्टर 15, डीसी आवास, आजाद नगर, सेंट्रल जेल दो के आसपास के एरिया में पकडे़ गए। सभी नंदी धांसू रोड स्थित पशु बाडे़ में भेजे गए हैं।
तीसरी बार पकड़ी गई तो नहीं छोड़ेंगे
अगर कोई गाय मालिक अपनी गाय को वापस लाना चाहता है तो पहली बार में 5100 दूसरी बार में 11 हजार रुपये जुर्माना देना पडे़गा। तीसरी बार गाय पकड़ी गई तो गाय को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।