फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   My seed of nine dandis, my father-in-law gave me the pitcher...

Hisar News: मेरा नौ डांडी का बीजना, मेरे सुसरे ने दिया घड़वा...

Tue, 15 Oct 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
My seed of nine dandis, my father-in-law gave me the pitcher...
हिसार। बाल भवन में सोमवार को बाल दिवस-2024 के उपलक्ष्य पर 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 37 राजकीय व निजी विद्यालयों के 324 विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, समूह नृत्य, स्कैचिंग ऑन दा स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस व बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में भाग लेकर सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। वहीं हरियाणवी गीतों पर भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

लड़कियों पर एसिड अटैक के बाद की जिंदगी, निर्धन परिवार में महिलाओं की दशा, महाभारत में द्रौपदी की व्यथा, रामलीला में सीता की अग्नि परीक्षा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता, भीष्म की प्रतिज्ञा से लेकर हस्तिनापुर के नाश तक वृतांत, कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान के परिवार की व्यथा सहित अनेक विषयों पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सीटीएम हरिराम मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद सहित निर्णायक मंडल की भूमिका में सुरेंद्र, संजय, रीतू, डॉ. रचना शर्मा, रमेश कुमार, यादव, संदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, साहु, संदीप कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ये रहे विभिन्न विधाओं के विजेता
कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - गांव गंगवा स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हंसवी
- दूसरा स्थान - आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल, हिसार की छात्रा मानसी
- तीसरा स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन के छात्र यश
--

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - हांसी स्थित आरपीएस स्कूल की छात्रा जीविका
- दूसरा स्थान - भारती विद्या मंदिर स्कूल हिसार रिदिमा
- तीसरा स्थान - गांव गंगवा स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा पारूल
------------

बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप-1 कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - कैंपस स्कूल हिसार की छात्रा समायरा
- दूसरा स्थान - हांसी स्थित आरपीएस स्कूल का छात्र रवनीत
- तीसरा स्थान - सेंट पॉल हाई स्कूल, हिसार की छात्रा भावना सिंह

ग्रुप-2- कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - हांसी स्थित आरपीएस स्कूल की छात्रा अंकिता
- दूसरा स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन के छात्र पावनी
- तीसरा स्थान - श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा योगिता

स्कैचिंग ऑन दा स्पॉट प्रतियोगिता ग्रुप-2- कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल का छात्र वियान
- दूसरा स्थान - स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अन्नु
- तीसरा स्थान - दिग्विजय मेमोरियल स्कूल की छात्रा दिव्या


ग्रुप - 3 कक्षा 9 से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन के छात्र शुभम
- दूसरा स्थान - सैंट मैरी स्कूल की छात्रा मन्नत
- तीसरा स्थान - वेल्फेयर सेंटर फॉर हियरिंग एंड स्पीच सेंटर हिसार के छात्र मोनू

ग्रुप- 4, कक्षा 11-12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - सेंट मैरी स्कूल की छात्रा कीर्ति
- दूसरा स्थान - हांसी स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल का छात्र अरुण
- तीसरा स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन की छात्रा शिवानी

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
ग्रुप- 2, कक्षा 6-8 कक्षा तक के विद्यार्थी

- प्रथम स्थान - भारती विद्या मंदिर स्कूल हिसार की छात्रा मुस्कान
- दूसरा स्थान - श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा अवनी
- तीसरा स्थान - हांसी स्थित श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल की छात्रा नोविल

ग्रुप- 3, कक्षा 9-10वीं के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - दर्शन एकेडमी हिसार की छात्रा जान्हवी
- दूसरा स्थान - हांसी स्थित श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल की छात्रा लक्षिता
- तीसरा स्थान - दिल्ली पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा याशिका

ग्रुप- 4, कक्षा 11-12वीं कक्षा
के विद्यार्थी

- प्रथम स्थान - बहबलुपर स्थित पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मनीषा
- दूसरा स्थान - श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा अन्नू
- तीसरा स्थान - आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल हिसार की छात्रा शुभांगी

समूह नृत्य प्रतियोगिता: दो ग्रुपों में
ग्रुप- 3, कक्षा 9-10वीं कक्षा के विद्यार्थी

- प्रथम स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन
- दूसरा स्थान - गांव गंगवा स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल
- तीसरा स्थान - हांसी स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल

ग्रुप- 4, कक्षा 11-12वीं कक्षा के विद्यार्थी
- प्रथम स्थान - हांसी स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन
- दूसरा स्थान - हांसी स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल
- तीसरा स्थान - लीडिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed