फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Musa was discharged from the hospital, produced in court and sent to judicial custody.

Hisar News: मूसा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Musa was discharged from the hospital, produced in court and sent to judicial custody.
हिसार। गांव पीरांवाली के पास 13 फरवरी की रात हुई मुठभेड़ में घायल हुए गैंगस्टर को सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने गैंगस्टर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

13 फरवरी की रात करीब 9 बजे सीआईए पुलिस टीम के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर गांव मोठ निवासी पवन उर्फ मूसा चिट्टा खरीदने गांव पीरांवाली आया हुआ है। पुलिस को उसकी कई मामलों में तलाश थी। जब टीम गांव पीरांवाली पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देखकर पवन उर्फ मूसा भाग पड़ा। वह पैदल ही भाग रहा था। उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो उसके पैर पर लगी।
विज्ञापन

इससे वह जमीन पर गिर पड़ा था और उसे पैर, सिर व अन्य जगह चोटें आईं थी। घायल मूसा को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल में पुलिस सुरक्षा में दाखिल करवाया गया था। पवन उर्फ मूसा पर चोरी, डकैती, लूट व हत्या के करीब 35 मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस को अन्य मामलों में उसकी तलाश थी। सदर थाने से जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि गैंगस्टर को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed