फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder of wife

पत्नी का गला काटकर खून से सने कपड़ों में पहुंचा थाने, बोला- मैंने कर दी हत्या

Fri, 29 Nov 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder of wife
शहर के नजदीकी गंगवा गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार शाम को अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर डाली। रमेश ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई राजू की हत्या का कारण भी उसकी पत्नी नीतू व उसकी भाभी सुनीता हैं, क्योंकि राजू ने नीतू व सुनीता से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी उन दोनों को सजा भी हुई थी। रमेश ने बताया कि नीतू और उसकी बहन दोनों करीब एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आई थी। उसके बाद गंगवा गांव में सरकारी स्कूल के पीछे एक कमरे में किराये पर रहने लगी थी। रमेश ने बताया कि उसके मन में भाई की मौत का बदला लेने की आग धधक रही थी, जिसके चलते बुधवार को मौका पाकर पत्नी का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

साजिश में और भी हो सकता है शामिल
मृतका के पिता रेवासी निवासी चेतराम ने आरोप लगाया कि नीतू की हत्या में रमेश के अलावा कोई और व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। जिस स्थिति में नीतू का शव चारपाई पर पड़ा था, उसे देखकर लगता है कि शव को दो से तीन लोगों द्वारा मिलकर लेटाया गया है। नीतू का वजन लगभग 80-85 किलो था, जिस कारण उसे अकेला व्यक्ति नहीं उठा सकता।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और मौके का जायजा लिया। मृतका के पति रमेश के बयान पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई सुखजीत सिंह, आजाद नगर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed