फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal sanitation workers staged a broom demonstration

Hisar News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers staged a broom demonstration
 मांग पूरी कराने के लिए नारनौंद में बैठक करते कर्मचारी।
नारनौंद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौंद नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बैठक की। इसके बाद कर्मचारियों ने लंबित मांगें न मानने पर नगर पालिका से खांडा मोड़ तक झाड़ू प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान मंसाराम ने की। मंच संचालन नरेश ने किया। इस रोष प्रदर्शन में फायर ब्रिगेड, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों सहित सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने भाग लिया। सर्व कर्मचारी संघ के नेता मास्टर योगेंद्र माजरा व मंशा राम ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 27 अप्रैल को राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की गई थी और कन्वेंशन में देश की केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, निगमों व फायर विभाग के कर्मचारियों ने शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

संघ व सरकार के बीच 7 अगस्त को पालिकाओं, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता हुई और कई अहम मांगों पर सहमति बनी। जिनको सरकार ने जल्द लागू करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक उनकी मानी गई मांगों के पत्र सरकार ने जारी नहीं किए है। प्रदर्शन में सुंदर, रामकली, विद्या, कमलेश, रेनू बाला, नसीब, कुलदीप, वीरमति, अंग्रेजो देवी और पवन कुमार सहित सभी कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed