{"_id":"63727d350a64d6288a7d203b","slug":"municipal-corporation-will-sell-plot-through-e-auction-for-the-first-time-hisar-news-hsr647119642","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पहली बार ई-ऑक्शन से बेचेगा प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पहली बार ई-ऑक्शन से बेचेगा प्लॉट
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम पहली ई-ऑक्शन के माध्यम से प्लॉट बेचेगा। फिलहाल ऑटो मार्केट के फेज 1, 2 व 3 में 806 प्लॉट हैं। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सबसे पहले ऑटो मार्केट फेज 1, फेज 2, व फेज 3 में प्लॉट पर किए कब्जों को हटाया जाएगा।
नगर निगम के मुख्य सभागार में मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मेयर ने अधिकारियों को ऑटो मार्केट फेज 1, फेज टू, फेज 3, के प्लॉट को ई-ऑक्शन करने बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम के प्लॉट की ई-ऑक्शन करवाई जाएगी। संयुक्त आयुक्त बेलिना को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया।
प्लॉट की स्थिति
स्कीम का नाम प्लॉट की संख्या
ट्रेड एंड बिजनेस कांप्लेक्स फेज 1(पॉकेट ए) 06
ट्रेड एंड बिजनेस कांप्लेक्स फेज 2 04
ट्रेड एंड बिजनेस कांप्लेक्स फेज 3 711
पॉकेट बी 85
वर्क ऑर्डर जारी, वार्ड-6 में 88 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य
शहर के वार्ड-6 में 88 लाख 65 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों को लेकर नगर निगम की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि 88.65 लाख रुपये से जहाजपुल से लाहौरिया चौक तक सीसी सड़क व अन्य कार्य करवाए जाएंगे।