फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation will be strict on the use of polythene and single use plastic

Hisar News: नगर निगम पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर बरतेगा सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will be strict on the use of polythene and single use plastic
हिसार। नगर निगम प्रशासन अब पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती करने की तैयारी में है। मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में सीएसआई व एएसआई को पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर ज्यादा से ज्यादा चालान करने को कहा।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को स्वच्छता शाखा की टीम ने पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के 7 चालान किए और 9500 रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने देवी भवन मंदिर के पास, बस स्टैंड के पास गोहाना जलेबी वाले का और पारिजात चौक पर पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के चालान किए। इनके कब्जे से 2.825 किलोग्राम पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया। टीम में सीटीएल जसबीर कुंडू, एएसआई कमल व एएसआई संदीप शामिल रहे।
विज्ञापन

निगमायुक्त जीएलएफ की जमीन मामले को लेकर आज जाएंगे चंडीगढ़
उधर, निगमायुक्त प्रदीप दहिया बुधवार को जीएलएफ की जमीन मामले को लेकर चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वह इस जमीन को लेने के लिए आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि निगम को सिरसा रोड पर जीएलएल की 55 एकड़ जमीन कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए चाहिए। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में इस जमीन पर कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने को लेकर मौखिक सहमति मिल गई थी। मगर निगम प्रशासन यह सहमति लिखित में चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed