फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation Hisar will resolve the objections of 6,000 reverted files

Hisar News: नगर निगम 6 हजार रिवर्ट की गईं फाइलों की आपत्तियां करेगा दूर

Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Hisar will resolve the objections of 6,000 reverted files
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम के अधिकारियों ने रिवर्ट फाइलों पर काम करने के निर्देश दिए हैं। निगम की ओर से प्राॅपर्टी टैक्स से जुड़ी करीब 6 हजार फाइलों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। अधूरे दस्तावेज पूरे कर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
नगर निगम की प्रॉपर्टी शाखा ने करीब 6 हजार फाइलों को रिवर्ट कर दिया था। इन फाइलों में खामी होने के कारण इनको लौटाया गया था। अब प्रॉपर्टी शाखा के पास केवल 100 फाइलें ही लंबित हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों ने इन पुरानी फाइलों को ठीक करने के लिए योजना बनाई है। निगम की ओर से फाइलों को वापस अपने लॉगइन में लिया जाएगा। प्रॉपर्टी मालिक को फोन कर उसे निगम में बुलाकर उसके दस्तावेज पूरे कराए जाएंगे। ऐसा होने के बाद उसका प्रॉपर्टी टैक्स दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से इस काम को तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल प्रॉपर्टी टैक्स बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था। जिस कारण हजारों लोगों को परेशानी सहनी पड़ रही हैं। निगम की ओर से वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर प्रापर्टी आईडी ठीक करने का प्रयास भी किया गया था, जिसमें निगम को अधिक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को अब तक 16 करोड़ रुपये का प्रापर्टी टैक्स मिला है। निगम को स्टेट गवर्नमेंट और सेंटर गवर्नमेंट ग्रांट का लेने के लिए तय लक्ष्य का 80 प्रतिशत टैक्स जमा कराना होगा। निगम का 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य था।

जिसके हिसाब से निगम को 21.25 करोड़ रुपये टैक्स वसूली करनी होगी। ऐसा नहीं किया तो उसे 20 प्रतिशत ग्रांट कम मिलेगी। निगम अधिकारियों ने प्रॉपर्टी टैक्स के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है, जिसमें बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed