फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation Elections: Adhoc committee meeting tomorrow to reserve wards

नगर निगम चुनाव : वार्ड आरक्षित करने के लिए एडहॉक कमेटी की बैठक कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: Adhoc committee meeting tomorrow to reserve wards
हिसार। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने काे लेकर एडहॉक कमेटी (तदर्थ समिति) की बैठक 21 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उपायुक्त कार्यालय में होगी। बैठक में ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित वार्ड तय किए जाएंगे। इसे लेकर निगम अधिकारियों व कमेटी सदस्यों को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

इस पत्र के अनुसार नगर निगम की वार्डबंदी की अंतिम अधिसूचना 14 दिसंबर को जारी की जा चुकी है। अब निगम में एससी, बीसी-ए, बीसी-बी व महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने हैं। इस संबंध में उपायुक्त को एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित कर ड्राॅ ऑफ सीट की कार्रवाई कर आरक्षण का पूर्ण प्रस्ताव भिजवाना है। इस मामले में 4 दिसंबर को हाईकोर्ट की तरफ से भी आदेश दिए गए थे कि निकायों के लंबित चुनावों को लेकर आरक्षण आदि की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी करवाएं। इसी को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक 21 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय में तय की गई है।
विज्ञापन

----------------
ईवीएम की बैटरियां लेने के आदेश
वहीं उपायुक्त कार्यालय की तरफ से नगर निगम कार्यालय को पत्र लिखकर ईवीएम की बैटरियां डीडीपीओ कार्यालय से लेने के आदेश दिए हैं। बता दें कि चुनाव को लेकर निगम कार्यालय में 1500 ईवीएम आ चुकी हैं। इन ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है और इस रूम को सील भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वार्डबंदी ठीक करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा मांगपत्र
उधर, वार्ड 7 के लोगों ने वार्ड की वार्डबंदी ठीक करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र के माध्यम से लोगों ने बताया कि वार्ड 7 के मतदाताओं को वार्ड 7 व 9 में बांट दिया गया है। वार्ड 7 का हिस्सा रहे विनोद नगर, दीप नगर, विशाल नगर, तरसेम नगर व न्यू विनोद नगर को वार्ड 9 में शामिल कर दिया गया है। ऐसा करके वार्ड के लोगों का भाईचारा बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी मांग है कि पुरानी वार्डबंदी को ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed