फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Jayprakash said - In the state, water tank cleaning and proper use of medicines in water are not being done, indicating the possibility of an incident like Indore.

Hisar News: सांसद जयप्रकाश बोले-प्रदेश में जलघरों की सफाई और पानी में दवाओं का सही इस्तेमाल नहीं, इंदाैर जैसी घटना की जताई संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
MP Jayprakash said - In the state, water tank cleaning and proper use of medicines in water are not being done, indicating the possibility of an incident like Indore.
हिसार। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में जलघरों और नहरों की सफाई का कार्य सही से नहीं हो रहा है, और न ही पानी में दवाओं का उचित उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में इंदौर जैसी घटना यहां भी घट सकती है। वे रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। वे यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को देखते हुए प्रदेश में जलघरों और नहरों में भारी गाद जमा हो गई है, खासकर बाढ़ और जलभराव के बाद। लेकिन सरकार ने इन जलघरों और नहरों की सफाई का कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। मनरेगा के तहत पहले जलघरों, नालों और नहरों की नियमित सफाई होती थी, लेकिन अब यह कार्य भी बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। उन्होंने मिंगनीखेड़ा के ग्रामीणों का उदाहरण दिया, जिनसे निराश होकर उन्होंने खुद ही जलघर की सफाई करवायी।
विज्ञापन

मनरेगा के बारे में सांसद ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दे दी है, जबकि प्रदेश सरकार 10 प्रतिशत भी नहीं दे रही है। सरपंचों ने उन्हें बताया कि पंचायतों के पक्के बिल तक लंबित हैं। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया है, और अन्य योजनाओं के नाम बदलने का काम भी किया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाति-धर्म पर वोट मांगना गलत
सांसद जयप्रकाश ने भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर मनीष ग्रोवर ने अच्छा काम किया होता तो जनता उन्हें वोट देती। जयप्रकाश ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि हुड्डा सरकार ने काफी विकास कार्य किए थे। हुड्डा से जुड़े जमीन मामले पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय में है और हुड्डा के खिलाफ कोई आरोप पत्र नहीं दाखिल हुआ है। सांसद ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मनरेगा और जनहित के मुद्दों पर बड़े आंदोलन की योजना बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed