फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Jaiprakash said - Where was the mistake in ticket distribution, it will be decided in today's meeting

Hisar News: सांसद जयप्रकाश बोले-टिकट वितरण में कहां गलती हुई, आज की बैठक में तय जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
MP Jaiprakash said - Where was the mistake in ticket distribution, it will be decided in today's meeting
हिसार। सांसद जयप्रकाश रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के बयान प्रदेश में 10-12 सीटों पर टिकट का गलत वितरण हुआ, पर कहा कि सोमवार को होने वाली कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में यह साफ हो जाएगा कि चुनाव में किसका क्या रोल था। वह खुद भी इस बैठक में शामिल होंगे। सांसद ने कहा कि दीपक बाबरिया पार्टी के सीनियर नेता हैं और उन्होंने टिकटाें का बंटवारा बढि़या ढंग से करवाने का प्रयास किया था। वहीं, किसानों के दिल्ली कूच के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत करे या किसानों को दिल्ली आने दिया जाए। सरकार घमंड में है और किसान मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि किसानों को धान का भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये है, लेकिन प्रदेश के किसानों की धान 1700-2000 में खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed