फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Brijendra Singh urged to form a central task force in Parliament regarding the mining sector

सांसद बृजेंद्र सिंह ने खनन क्षेत्र को लेकर संसद में केंद्रीय टास्क फोर्स बनाने का आग्रह किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
MP Brijendra Singh urged to form a central task force in Parliament regarding the mining sector
संसद में अपनी बात रखते सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने खनन क्षेत्र को लेकर केंद्रीय टास्क फोर्स बनाने का आग्रह किया है। मौजूदा संसद सत्र में उन्होंने हिसार के सारंगपुर क्षेत्र के रहने वाले डीएसपी सुरेंद्र सिंह की नूंह में खनन माफियाओं द्वारा हत्या किए जाने का मामला उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एनआईए की तर्ज पर केंद्रीय टास्क फोर्स गठित की जा सकती है। यह फोर्स अवैध खनन के मामलों को रोकने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कदम उठाते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं। संसद में बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध खनन एक राष्ट्रीय मुद्दा है। ऐसी घटनाएं भविष्य में ना घटे, इसके लिए केंद्रीय टास्क फोर्स का गठन बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। इससे सरकारी राजस्व के नुकसान के साथ-साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed