फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Brijendra Singh got angry at the officers in the meeting in Hisar

Hisar: इनकी शक्लें देख लो, जिनकी वजह से हमें लोगों की गाली सुननी पड़ती है... अधिकारियों पर भड़के सांसद

Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

दिशा की बैठक में सांसद बृजेंद्र सिंह अधिकारियों पर भड़क गए। जिला परिषद सीईओ से बोले  कि अरै ज्यादा अंग्रेजी में बात ना करै, मैंने कर राखे से यो सारे काम। 

विज्ञापन
MP Brijendra Singh got angry at the officers in the meeting in Hisar
जिला परिषद सीईओ से जवाब तलब करते सांसद बृजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में सांसद बृजेंद्र सिंह अधिकारियों पर भड़क गए। ओपन जिम का सामान खरीदने में करीब दस महीने की देरी पर गुस्साए सांसद बृजेंद्र सिंह ने अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी शक्लें देख लो, जिनकी वजह से हमें लोगों की गाली सुननी पड़ती हैं। मैं खुद अफसर रह चुका हूं। एक बनी बनाई चीज को खरीद कर लगाने से आसान काम कुछ नहीं है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अगर आपको 500 स्कूलों में 20 हजार पंखे लगाने हों तो क्या आप दो साल लगाएंगे।दिशा कमेटी की बैठक में एजेंडा नंबर 22 सांसद निधि की जानकारी थी। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि अब तक 6 करोड़ रुपये सांसद निधि से मिल चुके हैं। जिसमें से 3.41 करोड़ ही खर्च किए जा सके। करीब पौने दो करोड़ से अधिक बजट आपने खर्च ही नहीं किया।
विज्ञापन


मैंने मार्च 2022 में ओपन जिम की घोषणाएं शुरू की थीं। मई में मैंने लेटर भेजा था। इसके बाद मुझे अधिकारियों ने सितंबर 2022 में पहली बार चिठ्ठी लिखी कि आप गांवों के नाम दो। यह बताओ गांवों के नाम से क्या फर्क पड़ जाएगा। आज 11 मार्च 2023 हो चुकी है। सात महीने में आप लोगों ने क्या किया। गांवों का नाम बताने से क्या फर्क पड़ गया बताओ। गोलमाल मत करना इस पर मैं किसी को छोडूंगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल ने कहा कि एजेंसी को यह बताना होता है ताकि इंस्टालेशन की कॉस्ट की जानकारी हो सके। इस पर सांसद गुस्सा होते हुए बोले अरै ज्यादा अंग्रेजी म्है बात ना करै, मैंने कर राखे सै ये सारे काम। प्रीतपाल ने आदमपुर व पंचायती चुनाव का हवाला दिया तो सांसद ने व्यंग्य के तौर पर पूछा कि हिसार में मेयर के दिसंबर में हैं। तब तक का समय तो आप प्रोसेस में निकाल ही दोगे?

सात महीने हो गए आपने कुछ नहीं किया। ना तो मैंने महल बनवाना था, न ही किसी ओर फंड से पैसे जुड़वाने थे। आप को मात्र बने बनाए, मल्टी जिम खरीदने थे और गांव में भेजने थे। ये बता दो कि पांच साल में हो जाएंगे या नहीं। डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि यह दस से 15 दिन का काम है।

सांसद ने कहा कि अब आप लोग चुनावों के बीच में लाने लग गए। अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा इन अधिकारियों की शक्लें देख लो, जिनकी वजह से हमें गाली सुननी पड़ती हैं। सांसद ने पूछा सांसद निधि का कौन सा काम चंडीगढ़ जाता है।


पंचायती राज विभाग के एक्सईन प्रेम सिंह राणा ने कहा कि 13 मार्च को टेंडर खुलेगा। 30 अप्रैल तक काम पूरा कर देंगे। सांसद ने पूछा जो काम अब तक एक साल में नहीं किया अब एक महीने में कैसे कर दोगे। मुझे कोई उम्मीद नहीं है। बैठ जाओ मैं धन्यवाद नहीं करुंगा क्योंकि आप लोग मुझे बहुत तड़पा चुके हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed