फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mountaineer Reena Bhatti hoisted the tricolor on Kyrgyzstan's highest peak Lenin

Hisar: पर्वतारोही रीना भट्टी ने किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी लेनिन पर फहराया तिरंगा, देश की पहली महिला बनीं

Mon, 05 Aug 2024 04:34 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

हरियाणा की छोरी पर्वतारोही रीना भट्टी ने बर्फीली चोटियों पर झंडा गाड़ दिया है। रीना भट्टी किर्गिजस्तान की बर्फीली चोटी लेनिन पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। जानकारी के अनुसार उसके साथ टीम में 8 और सदस्य भी थे। 

विज्ञापन
Mountaineer Reena Bhatti hoisted the tricolor on Kyrgyzstan's highest peak Lenin
पर्वतारोही रीना भट्टी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली पर्वतारोही रीना भट्टी ने किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन को फतह कर देश का तिरंगा फहराया है। इसकी रीना ने वीडियो बना खुशी जाहिर की है। माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुकी रीना भट्टी 14 जुलाई को हिसार से रवाना हुई थी और 26 जुलाई को सुबह 10.36 बजे चोटी फतह कर देश का तिरंगा फहराया। रीना शुक्रवार को ही घर लौटी है।रीना भट्टी ने दावा किया है कि किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला है।इस चोटी की ऊंचाई 7134 मीटर है। रीना भट्टी ने बताया कि इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए है।

विज्ञापन




बता दें, कि इससे पहले रीना कई चोटियों को फतह कर चुकी हैं। इनमें माउंट एवरेस्ट के अलावा माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से, माउंट नन, अमा डबलम, आइलैंड पिक, माउंट काला पत्थर, फ्रेंडशिप पिक, माउंट एलब्रुस, माउंट कांग यात्से, माउंट किलिमंजारों के अलावा अन्य चोटियां शामिल हैं। रीना भट्टी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस अभियान में आठ सदस्य शामिल रहे। जब चोटी को फतह करने पहुंचे तो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। मगर किसी ने हौसला नहीं तोड़ा और चोटी फतह करने में कामयाबी मिली।रीना ने बताया कि 14 जुलाई को वह हिसार से रवाना हुए थे। 17 जुलाई को बेस कैंप पहुंचे और 26 जुलाई को चोटी फतह की। रीना का कहना है कि इस बार वह अपने साथ खाने और टैंट का सामान साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


20 घंटे 50 मिनट में दो चोटियों को फतह कर बनाया था रिकॉर्ड
इसी साल पर्वतारोही रीना भट्टी ने मात्र 20 घंटे 50 मिनट में विश्व की सबसे ऊंची व दूनिया की सबसे चौथी ऊंची चोटी माउंट माउंट को फतह कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।इनमें माउंट एवरेस्ट व माउंट ल्होत्से चोटी शामिल हैं। 21 और 22 मई को रीना ने दोनों चोटियों को फतह कर देश का तिरंगा फहराया था। वहीं, 2022 में रीना ने 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोेटी को फतह किया था।दोनों चोटियों को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली भारतीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed