फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Motorcycle and Pickup Truck Collide on Barwala-Tohana Road Father and Three Daughters Die and Wife Injured

हिसार में हादसा: बरवाला-टाेहाना रोड पर बाइक व पिकअप गाड़ी की टक्कर, तीन बेटियों सहित पिता की मौत और पत्नी घायल

Tue, 24 Mar 2026 09:16 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार) Published by: Naveen Updated Tue, 24 Mar 2026 09:16 AM IST
सार

बरवाला थाने के जांच अधिकारी एसआई अशोक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
Motorcycle and Pickup Truck Collide on Barwala-Tohana Road Father and Three Daughters Die and Wife Injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरवाला- टाेहाना मार्ग पर सोमवार शाम गांव गैबीपुर के एक बाइक सामने से आई पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इससे बाइक चालक और उसकी तीन बेटियाें की मौके पर ही माैत हाे गई। पत्नी को गंभीर हालत में अग्राेहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है। देर रात तक इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


गांव मोहब्बतपुर के सरपंच सुभाष मंडा ने बताया कि गांव निवासी मुकेश (30) फर्नीचर का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से अपने बच्चों के साथ बरवाला में रह रहा था। सोमवार को पत्नी आरती और तीन बेटियाें 6 साल की दिव्या, 4 साल की निशु और डेढ़ साल की दीक्षा के साथ बाइक पर गांव प्रभुवाला की ओर से बरवाला आ रहा था। गैबीपुर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इससे पांचों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकाें ने मुकेश, दिव्या व निशु काे मृत घाेषित कर दिया। आरती और दीक्षा को अग्राेहा रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवाला थाने के जांच अधिकारी एसआई अशोक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक भाग गया। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed