फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mother son scorched due to lightning in Pabra village of Hisar

हिसार: पाबड़ा गांव में बिजली गिरने से मां बेटा झुलसे, घर की दीवारों में आई दरारें, बिजली के उपकरण जले

Wed, 27 Apr 2022 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 12:38 AM IST
सार

पाबड़ा गांव के रहने वाले मनदीप ने बताया कि पिता दलबीर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता है। कुछ समय पहले ही नया मकान बनाया था। सोमवार रात करीब 8 बजे परिवार के सभी सदस्य बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। 

विज्ञापन
Mother son scorched due to lightning in Pabra village of Hisar
घर की दीवारों में आई दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सोमवार देर शाम को मौसम में आए अचानक बदलाव के साथ पाबड़ा गांव के रहने वाले दलबीर के आवास पर बिजली गिरने से मां बेटा झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। बिजली गिरने से नए आवास के लेंटर और दीवारों में दरारें आ गई। बिजली के उपकरण जल गए। पीड़ित परिवार से जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।  

विज्ञापन


बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे
पाबड़ा गांव के रहने वाले मनदीप ने बताया पिता दलबीर सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता है। कुछ समय पहले ही नया मकान बनाया था। सोमवार रात करीब 8 बजे परिवार के सभी सदस्य बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक जोरदार धमाका हुआ। संभल पाते उससे पहले मकान पर बिजली गिर गई और वह लेंटर को चीरते हुए नीचे आई। बिजली के कारण उसके दोनों पांव झुलस गए। उसकी मां शीला भी झुलस गई। देखते ही देखते बिजली की फिटिंग भी जल गई। जिस कारण पंखे, कूलर और टीवी भी जल गया। झुलसी हालत में उन्हें  गांव की पीएचसी में लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेंटर और दीवारों में आई दरारें
दलबीर ने बताया कि जैसे तैसे करके नया मकान बनाया था। अचानक बिजली का इतना तेज प्रकोप देखने को मिला कि मकान में कई जगह जलने के लाल व काले निशान बन गए। बेहद आक्रामक गति से बिजली दीवार से टकराकर छत को चीरते हुए नीचे जमीन तक पहुंच गई। 


आसपास के मकानों में भी हुआ नुकसान लोग सहमे 
बिजली गिरने की वजह से धमाका इतना तेज हुआ कि आसपास रहने वाले ग्रामीण भी डर गए। पड़ोसी अमनदीप ने बताया कि मैं अपने घर में काम कर रहा था और अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मेरे हाथ से सामान भी जमीन पर गिर गया और घर मे मौजूद अन्य सदस्यों के भी हाथ पैर कांपने लगे थे। आसपास के कई मकानों में दरारें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed