{"_id":"58d2c06d4f1c1b425c1a3a2d","slug":"more-than-36-thousand-units-of-ration-in-the-state-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में ज्यादा जा रहा है 36 हजार यूनिट का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में ज्यादा जा रहा है 36 हजार यूनिट का राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में 36 हजार यूनिट का राशन ज्यादा जा रहा है। इस मामले का खुलासा राशन कार्ड के साथ परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड लिंक करने से हो रहा हैं। नगर निगम सदन में बुुधवार को राशन न मिलने के मुद्दे पर फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को पार्षदों ने घेर लिया। उन्होंने कहा कि बिना बायोमीट्रिक के राशन मिल रहा है। इतना ही नहीं किसी के भी अंगूठा लगाने पर किसी को भी राशन मिल दे दिया जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो धारक खुद अंगूठा लेगाकर राशन चढ़ा रहा है। अधिकारी इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि साहब राशन कार्ड धारक भी गड़बड़ी कर रहे हैं आधार लिंक होने के बाद 36 हजार ऐसी यूनिट हैं जो कहीं और दूसरे जिलों में भी रजिस्टर्ड हैं। यानी 36 हजार यूनिट का राशन अधिक जा रहा है।
विज्ञापन
बंदर पकड़ने के लिए लगेगा टेंडर पहले 500 क्यों पकड़े होगी जांच
बैठक में बंदर पकड़ने का मुद्दा उठा। सभी पार्षदों ने कहा कि आखिर बंदर क्यों नहीं पकड़े जा रहे। इस पर निगम के तहबाजारी इंचार्ज ने जवाब दिया कि साहब 500 बंदर पकड़ने का ही टेंडर दिया गया था। उन्होंने अपना काम कर दिया और टेंडर खत्म। इस पर कमिश्नर ने कहा कि ये क्या पैमाना कि 500 बंदर ही पकड़ने हैं। क्या ऐसा कंडीशन में था। तहबाजारी इंचार्ज ने कहा हां सर कंडीशन में ऑन पेपर है। इस पर कमिश्नर ने सीनियर एकाउंट ऑफिसर को कहा कि आप जांच करेंगे आखिर क्या है कागजों में।
विज्ञापन
ये जरूरी काम किए मंजूर
-कम्युनिटी सेंटर पर 21 हजार रुपये की फीस की कंडीशन होगी खत्म, टेंडर भी होगा कैंसिल
- काम निर्धारित समय में होंगे नहीं होगी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई
- कैशलेस भी जल्द होगा शुरू, निगम के पास आई मशीनें
- सुपरीटेंडेंट की हुई खिंचाई कहा टैक्स ब्रांच का काम तीन दिन के अंदर रिव्यू करके दो।
- कंस्ट्रक्शन के कार्य पर बोर्ड नहीं लगाए जा रहे। आगे से होने वाले काम में लगवाए जाएंगे।
- छोटे छोटे कार्यों के लिए नहीं लगेंगे ई टेंडर कमिश्नर बोले तुरंत लो मुझसे अनुमति
- विकास कार्य जहां होंगे वहां लगेंगे ठेकेदार व अधिकारियों और लागत की जानकारी के बोर्ड
- सेक्टरों में जहां झाड़ियां उगी है उन्हें हुडा को नोटिस भेजने केे लिए निर्णय अधिकारियों को दिए मौके पर निर्देश
- सफाई न रखने वाले प्लॉट होल्डर्स के प्लॉट रिज्यूम करने का प्रस्ताव पास
हॉउस की मीटिंग या मैराथन मीटिंग
हॉउस की मीटिंग मैराथन मीटिंग थी। सुबह साढ़े 11 बजे हॉउस की मीटिंग शुरू हुई। शाम 7 बजकर 5 मिनट पर हाउस की मीटिंग खत्म हुई। लगातार 7 घंटे 35 मिनट तक बैठक चली। बीच बीच में दूसरे विभागों से आए डिपार्टमेंट के अधिकारियों को शिकायतें देने के बाद उन्हें जाने के लिए छूट दे दी गई। कुछ पार्षद भी अपने प्रस्तावों पर चर्चा कर बैठक खत्म होने से पहले निकल लिए।
ये रहे बैठक में उपस्थित
मेयर शकुंतला राजलीवाला, अनिल जैन, कमला बंसल, शालू दीवान, रेखा सैनी, भीम महाजन, मानसिंह चौहान, प्रहलाद सिंह, डीएन सैनी, अनिता रानी, अजीत सिंह, राजपाल मांडू, उदयवीर मिंटू, महेंद्र जुनेजा, प्रीतम सैनी, कर्मबीर ढिल्लो, नरेंद्र शर्मा और रेखा ऐरन आदि मौजूद रहे।