फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 300 students got placed in GJU's job fair

Hisar News: जीजेयू के रोजगार मेले में 300 से अधिक विद्यार्थियों की हुई प्लेसमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
More than 300 students got placed in GJU's job fair
जीजेयू में मेगा जॉब फेयर में आए एचआर अधिकारियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय (जीजेयू) के जॉब-कम-समर इंटर्नशिप फेयर ’कॅरिअर वर्स 2025’ में 300 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ और 400 से अधिक विद्यार्थियों को अंतिम चयन दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त, 150 विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरसी राम विश्नोई ने जॉब फेयर के सफल आयोजन के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को बधाई दी और इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान किया, जिससे विश्वविद्यालय-उद्योग संबंध मजबूत हों और विद्यार्थियों की नियोजन क्षमता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि ’कॅरिअर वर्स 2025’ ने विद्यार्थियों के लिए करियर और इंटर्नशिप के नए आयाम खोले हैं और विश्वविद्यालय की औद्योगिक भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस जॉब फेयर के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आठ टीमों ने 28 शिक्षकों एवं विद्यार्थी स्वयंसेवकों के साथ मिलकर मानेसर, बावल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, दिल्ली, सोनीपत, बहादुरगढ़, रोहतक, मोहाली एवं हिसार में कंपनियों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर आमंत्रण दिए। इस पहल से उद्योगों की सहभागिता में वृद्धि हुई और संस्थागत संबंध मजबूत हुए। कुलपति सलाहकार प्रो. संदीप राणा ने भी विभिन्न इंटरव्यू स्थलों का दौरा किया, एचआर प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर (प्लेसमेंट) एवं जॉब फेयर के संयोजक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को तीन कंपनियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी गई थी, ताकि चयन की संभावनाएं बढ़ सकें। इस मेगा इवेंट के लिए 2300 छात्रों ने पूर्व-पंजीकरण कराया और विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों, संबद्ध कॉलेजों और हरियाणा भर के अन्य संस्थानों के 1200 से अधिक छात्रों ने से भाग लिया।


प्रो. विनोद विश्नोई (निदेशक, एचएसबी), मुकेश अरोड़ा (निदेशक, पीडीयूसीआईसी), और प्रो. विशाल गुलाटी (निदेशक, पीडीयूआईआईसी) ने प्लेसमैंट स्थलों पर आवश्यक बुनियादी ढ़ांचा उपलब्ध कराया। एचआर प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, प्रयोगशालाओं, कक्षा सुविधाओं और छात्रों की गुणवत्ता की सराहना की। कई कंपनियों ने भविष्य में प्लेसमेंट ड्राइव, इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट्स और सहयोगी शोध परियोजनाओं के लिए भी इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed