फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 20 blood tests will be free with the automated analyzer machine worth Rs 70 lakh

Hisar News: 70 लाख रुपये की स्वचालित विश्लेषक मशीन से 20 से अधिक रक्त जांचें होंगी निशुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 20 blood tests will be free with the automated analyzer machine worth Rs 70 lakh
सिवानी नागरिक अस्पताल में नई स्वचालित विश्लेषक मशीन का उद्घाटन करतीं राजकीय विद्यालय बड़वा की छ
सिवानी मंडी। आंची देवी मेघराज जिंदल सामान्य नागरिक अस्पताल सिवानी में सरकार द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से स्वचालित विश्लेषक (ऑटो एनालाइजर) मशीन स्थापित की गई है। इस अत्याधुनिक मशीन से अब अस्पताल में 20 से 25 प्रकार की रक्त संबंधी जांच निशुल्क उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के मरीजों को हिसार या अन्य बड़े शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें घर के नजदीक ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उप मंडल के गांव बड़वा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं स्वास्थ्य शिक्षा भ्रमण के तहत नागरिक अस्पताल पहुंचीं। इसी अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार करते हुए विद्यालय की होनहार छात्राओं ने स्वचालित विश्लेषक मशीन का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह पान्नू, प्रयोगशाला तकनीशियन कुलदीप, रामदास, रविंद्र सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। इस अत्याधुनिक मशीन से अब नागरिक अस्पताल में शुगर, थायरॉयड, लीवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, संपूर्ण रक्त परीक्षण (सीबीसी) सहित अन्य रक्त संबंधी जांचें निशुल्क की जाएगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह पान्नू ने कहा कि यह मशीन हमारे अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed