{"_id":"6875d7126ced9e8dac0639bc","slug":"monsoon-stuck-in-rajasthan-effect-will-remain-in-western-and-southern-districts-of-haryana-till-18th-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून राजस्थान में फंसा: हरियाणा में 18 तक पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में रहेगा असर, मकान गिरने से 18 लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून राजस्थान में फंसा: हरियाणा में 18 तक पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में रहेगा असर, मकान गिरने से 18 लोग दबे
Tue, 15 Jul 2025 09:50 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:50 AM IST
सार
बारिश के बीच रविवार देर रात बीरसिका गांव में एक ही परिवार के मकान गिरने से परिवार के 18 लोग दब गए। इसमें दस वर्षीय सिहान पुत्र तालीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून टर्फ के राजस्थान पर फंसे रहने के कारण हरियाणा के राजस्थान से सटे जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी व मध्य जिलों में बूंदाबांदी और पूर्वी जिलों में बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मध्य प्रदेश पर बना चक्रवातीय परिसंचरण जयपुर में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रहे और हरियाणा में मानसून की बारिश में कमी आ गई है। उनके अनुसार, मानसून टर्फ अभी राजस्थान पर ही टिकी हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में बना कम दबाव का क्षेत्र अगर बीकानेर की तरफ बढ़ता है तो हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। अगर यह गुजरात की तरफ आगे बढ़ता है तो यहां से पाकिस्तान चला जाएगा।
विज्ञापन
कहां-कितनी बारिश
सिरसा 63.5
रेवाड़ी 32.0
फरीदाबाद 20.5
अंबाला 20.6
गुरुग्राम 18.5
पलवल 16.5
महेंद्रगढ़ 11.7
कैथल 7.5
हिसार 6.8
चरखी दादरी 5.0
यमुनानगर 5.0
रोहतक 2.4
सोनीपत 1.5
बारिश में मकान गिरने से 18 लोग दबे, बच्चे की मौत
बारिश के बीच रविवार देर रात बीरसिका गांव में एक ही परिवार के मकान गिरने से परिवार के 18 लोग दब गए। इसमें दस वर्षीय सिहान पुत्र तालीम की मौत हो गई। परिवार के सदस्य साकिर ने बताया कि स्व. वली मोहम्मद के चार बेटे गांव में एक ही जगह पर रहते हैं। रात करीब 11 बजे मकान की दीवार गिरने से सभी दब गए।
इसमें मुबीना पत्नी वली मोहम्मद (60), रियाज (25), रासीद (30) व मोमिन (15) पुत्र वली मोहम्मद, तोफिना पत्नी तालीम (28), साबिला पत्नी रासीद (25), सलीमन पत्नी रियाज मोहम्मद (20), वासिदा पत्नी मुमताज (23), सिहान (10), साजिया (12) व उजेर (6) पुत्र तालीम, इकराना (4) व आयत (2) पुत्र रासीद, सरहान (1) पुत्र रियाज, दानिस (6), मनसा (4) व काफिया (2) पुत्री मुमताज घायल हो गए। सिहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गंभीर हालत में डॉक्टरों ने ज्यादातर घायलों को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर से ज्यादा नमी मिलेगी और यह मजबूत बनेगा, जिससे मानसून टर्फ के हरियाणा पर आने की भी संभावना बढ़ेगी। वहीं, मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र के भी राजस्थान की तरफ से बढ़ने की संभावना है। इससे हरियाणा में 18 तक बारिश होगी।