फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon rains... In Hisar, system submerged in one and a half hours of rain, water entered shops and houses

Hisar News: सावन की लगी झड़ी... हिसार में डेढ़ घंटे की बारिश में डूबी व्यवस्था, दुकानों-मकानों में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rains... In Hisar, system submerged in one and a half hours of rain, water entered shops and houses
हिसार शहर में शाम के समय झमाझम बारिश के बीच से गुजरती कार। 
हिसार। शहर में रविवार शाम को हुई झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। इस दौरान शहर की सभी सड़कें पानी में डूब गईं। यही नहीं दुकानों व घरों में पानी घुस गया। मोती नगर समेत कई जगह दीवार व छत का मलबा तक गिर गया। वहीं सावन की झड़ी ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। साथ ही अधिकारियों की लापरवाही से शहर डूबा गया। पानी निकासी के सारे दावे खोखले साबित हुए।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो टर्फ रेखा के जिले से गुजरने के कारण यह बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को बंगाली की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, जिसकी वजह से एक बार फिर से मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी काले बादल छाए थे, लेकिन बूंदाबांदी करके ये लौट गए थे। शनिवार दिन भर में शहर में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि बालसमंद में 36.0 एमएम पानी बरसा।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। मगर दोपहर-दोपहर होते बादल छाए शुरू हो गए। शाम करीब पौने चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। मगर 15 मिनट बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब साढ़े 5 बजे तक जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा और यह 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बालसमंद में यह 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हिसार में न्यूतनम तापमान 25 व बालसमंद में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुई 3.4 एमएम बारिश, सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा
हिसार जिले की बात करें तो रविवार को जिले में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 61 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि जिले में 1 जून से अब तक के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम पानी बरसा है। जिले में 1 जून से 30 जुलाई के बीच 108.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 14.6 एमएम होती है।
::::::::::: :::::::::::
सड़कें बनी तालाब, घरों व दुकानों में घुसा पानी
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। शहर में झमाझम बारिश से सड़कें तालाब बनी नजर आई। वहीं दुकानों व घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अर्बन एस्टेट टू में शहीद भगत सिंह पार्क के पास करीब 50 प्रतिशत घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा बैंक कॉलोनी में भी पानी घुस गया। लोग पंप लगाकर पानी निकालते दिखे। वहीं मोती नगर में एक मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि उस समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था। वहीं आजाद नगर में मेन रोड पर दुकानों में पानी भर गया। मजबूरी में दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ी। खास बात यह रही कि बारिश के बाद शहर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं रहा, जहां जलभराव न हुआ हो। इसके अलावा पार्कों में दो फुट तक पानी भर गया।

शहर में मेयर व मंत्री जी के विकास दिन-प्रतिदिन हो रहे उजागर : राड़ा
कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा ने कहा कि हिसार शहर में थोड़ी सी बारिश होते ही हर कॉलोनी, मोहल्ले व अधिकांश गलियां जलमग्न हो गई। यह दर्शाता है कि जनस्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, मेयर व मंत्री जनता को लगातार केवल झूठे व खोखले विकास के दावे कर रहे हैं। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आज हालात बद से बदतर हो चुके है। राड़ा ने बताया कि उन्होंने सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, अर्बन एस्टेट टू, छोटू राम कॉलोनी, जयदेव नगर, बैंक कॉलोनी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, गोविन्द नगर, प्रीति नगर, ढाणी बडवाली, मोहल्ला सैनियान सहित पड़ाव चौक का दौरा किया। इन सभी क्षेत्रों में काफी जलभराव मिला।

हिसार शहर में शाम के समय झमाझम बारिश के बीच से गुजरती कार। 

हिसार शहर में शाम के समय झमाझम बारिश के बीच से गुजरती कार। 

हिसार शहर में शाम के समय झमाझम बारिश के बीच से गुजरती कार। 

हिसार शहर में शाम के समय झमाझम बारिश के बीच से गुजरती कार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed