{"_id":"63388251939fbc2c143c8eab","slug":"moisture-content-in-bajra-found-to-be-more-than-14-percent-color-also-matmela-no-government-procurement-hisar-news-hsr6434784134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा मिली, रंग भी मैटमेला, नहीं हुई सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा मिली, रंग भी मैटमेला, नहीं हुई सरकारी खरीद
विज्ञापन
हिसार नई अनाज मंडी में शेड के नीचे खड़े किए गए वाहन
- फोटो : Hisar
हिसार। नई अनाज मंडी में शनिवार से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। हालांकि बाजरा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा मिली और रंग मैटमेला होने के कारण खरीद नहीं हो पाई। इसके अलावा नमी की मात्रा जांचने के लिए ई-नैन मशीन को ई-खरीद में बदला जा रहा है। यह भी खरीद नहीं होने का कारण बताया जा रहा है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार अब सोमवार से बाजरा की खरीद शुरू होगी। खरीद हैफेड की ओर से की जाएगी। शनिवार को 81 क्विंटल बाजरा पहुंचा। इसमें से 31 क्विंटल बाजरा प्राइवेट एजेंसी की ओर से 1650 रुपये से लेकर 1725 रुपये तक खरीदा गया। जबकि बाजारा का सरकारी रेट 2350 रुपये प्रति क्विंटल है।
मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर अशोक कुमार के अनुसार जिले के विभिन्न गांवों से तीन किसानों का बाजरा प्राइवेट एजेंसी ने खरीदा है। अभी मंडी में 50 क्विंटल बाजरा रखा हुआ है। एक-दो दिन में नमी की मात्रा कम हो जाएगी। मंडी में पहुंचा बाजरा में 17 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक नमी की मात्रा मिल रही है। वहीं मंडी में मूंग लेकर कोई भी किसान नहीं पहुंचा।
मंडी में शेड के नीचे खड़ी गाड़ियां
नई अनाजमंडी में शेड के नीचे कब्जा किया हुआ है। काफी गाड़ियां खड़ी की हुई है। ऐसे में शेड के नीचे फसल रखने में किसानों को परेशानी आ सकती है। मंडी में शेड के नीचे बाहर की गाड़ियां खड़ी होती है। कई-कई दिनों तक गाड़ियां खड़ी रहती है। इन्हें यहां से हटाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
बाजरा में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। मंडी में आ रहे बाजरा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा मिल रही है। अब सोमवार से खरीद की जाएगी।
- अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
सुबह 23 मण बाजरा लेकर मंडी में आए थे। दोपहर तक सरकारी खरीद का इंतजार किया। मगर कोई भी नहीं पहुंचा। इसलिए प्राइवेट एजेंसी को बाजरा बेच दिया।
- ओमप्रकाश, किसान, धांसू निवासी
मंडी में व्यापारियों की ओर से प्याऊ लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। शेड के नीचे बाहर की गाड़ियां आकर खड़ी कर देते हैं। इस कारण किसानों को फसल रखने में परेशानी होती है। मेरी मांग है कि शेड को खाली कराया जाए, ताकि मंडी में पहुंचने वाले किसानों को कोई दिक्कत न हो।
- जगदीश जैन, व्यापारी
खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनाज मंडियों में समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ई-खरीद हरियाणा मोबाइल एप लांच किया है।
- गीता भारती, मंडलायुक्त

हिसार नई अनाज मंडी में शैड के नीचे रखा व्यापारियों का अनाज।- फोटो : Hisar