फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mohan scored a half-century, Mohit, who took four wickets, became the hero of victory.

Hisar News: मोहन ने लगाया अर्धशतक, चार विकेट लेने वाले मोहित बने जीत के हीरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mohan scored a half-century, Mohit, who took four wickets, became the hero of victory.
हिसार। चाैधरीवास के क्रिकेट मैदान पर रविवार शाम जीसी हीरोज और एचआर20 के बीच टी-20 मैच खेला गया। इस मुकाबले को जीसी हीरोज ने 76 रन से अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मोहित कक्कड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीसी हीरोज ने पहले ही ओवर में प्रदीप का विकेट खो दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज परविन्दर दलाल और अजय सिंह ने 68 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। परविन्दर ने 39 और अजय ने 22 रन का योगदान दिया। 107 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए कप्तान मोहन और सुमित पंघाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मोहन ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा सुमित ने 22 गेंदों पर नाबाद 47 और कुलदीप कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। एचआर 20 टीम की ओर से पीके नादल और अतुल ने 2-2 और कुलवीर, डीपी शर्मा व जस्सू ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर 20 की ओर से डीपी शर्मा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा कुलविंदर ने 20, अतुल ने 21 रन का योगदान दिया। टीम 19वें ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई और जीसी हीरोज ने यह मुकाबला 76 रन से जीत लिया। जीसी हीरोज की ओर से मोहित ने चार, परविन्दर ने दो, मोहन, सुमित व कुलदीप ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, सरसाना के खेल मैदान पर सुबह खेले गए मुकाबले में जीसी हीरोज को सिक्स एएम क्लब के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में 16 रन और तीन विकेट लेने वाले मंदीप सिंह पायल मैन ऑफ द मैच रहे। इसके अलावा जीतू ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed