फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mogli Gurjar hisar, arrest, hisar

गवाह बिसला को धमकाने वाले पेशी पर आये मोगली गुर्जर को पूछताछ के लिए उठाया

Sun, 22 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 22 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mogli Gurjar hisar, arrest, hisar
court shimla

बिसला और गुर्जर गुट की आमने सामने हुई फायरिंग व मर्डर मामले के अभियुक्त मोगली गुर्जर उर्फ मनोज को पुलिस ने कोर्ट परिसर से उठा लिया। डीसी कॉलोनी निवासी मोगली कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था। मोगली पर गवाह समुंद्र बिसला को धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज है। हालांकि मर्डर मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। सीआईए वन, सीआईए टू व सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहले से ही घेरा डाला हुआ था। जैसे ही मोगली कोर्ट परिसर में पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया। हालांकि देर शाम पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। बिसला गुट ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस मोगली से मिली है। वे इस मामले को लेकर दोबारा एसपी व आईजी से मिलेंगे।

विज्ञापन


संदीप चैन्नत की हुई थी हत्या
अर्बन इस्टेट में 30 दिसंबर 2012 को बिसला गुट व गुर्जर गुट में आमने सामने ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। दो गुटों की आपस में हुई मुठभेड़ में फिल्मी स्टाइल में सरेआम दिन दिहाड़े छतों पर चढ़कर काफी देर तक फायर किए गए थे। इस मामले में बिसला गुट के संदीप चैन्नत की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त जग्गी उर्फ जगदीश गुर्जर  (इंद्र गुर्जर का भाई) की मौत हो चुकी है। मोगली गुर्जर भी इस मामले में मुख्य अभियुक्तों में से एक है। कोर्ट में शनिवार को मर्डर मामले में ट्रायल पर मोगली की पेशी थी।
विज्ञापन


डीसी कॉलोनी में जाकर धमकाया था गवाह को
मोगली के खिलाफ अर्बन इस्टेट चौकी में दो शिकायतें है। जिनमें एक अगस्त महीने की है। समुंद्र बिसला ने दी शिकायत में कहा था कि वह डीसी कॉलोनी में शॉपिंग कर रहा था। उस वक्त मोगली, बबलू गुर्जर व एक अन्य शिफ्ट कार में आए और गन निकालकर उसे धमकाया कि गवाही दी तो तूझे जान से मार देंगे। दूसरी बार फिर अक्तूबर महीने में मोगली पर बिसला के घर के सामने जाकर धमकी देने का आरोप है। हालांकि उस वक्त बिसला का गनमैन मौजूद था। उसने मोगली का पीछा किया तो वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी व एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
इस मामले को लेकर बिसला गुट एसपी व आईजी से मिले थे। आईजी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए थे कि आखिर स्टाफ कर क्या रहा है गवाह को सरेआम धमकी मिल रही है। उसे हर हाल में गिरफ्तार कर नाजायज असलाह बरामद किया जाए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी। मगर आईजी व एसपी के निर्देश धरे रह गए जब मोगली को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

पूछताछ के लिए मोगली को चौकी लाया गया था। उसे पूछताछ कर देर शाम छोड़ दिया गया है- पवन कुमार, चौकी इंचार्ज अर्बन इस्टेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed